ऑटो न्यूज़

BS4 और BS6 के बाद आने वाले हैं BS7 नियम, गडकरी बोले किस बात का इंतजार?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 18, 2023, 08:51 PM IST

भारत के बड़े वाहन निर्माताओं के साथ हाई लेवल मीटिंग में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने बहुत महत्पूर्ण आग्रह किया है। गड़करी ने कंपनियों को BS7 ईंधन नियमों के हिसाब से अपग्रेड होने को कहा है।

Image

भारत में सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने बीएस7 एमिशन स्टैंडर्ड के लिए काम की शुरुआत कर दी है।

Photo : ET Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गडकरी बोले इंतजार किस बात का?
  • बोले आदेश जारी होने तक ना रुकें
  • BS6 से BS7 में बदलाव का आग्रह

Nitin Gadkari On BS7: जल्द ही बीएस6 से बीएस7 में बदलाव जरूरी होने वाला है क्योंकि यूरोपीय देशों में प्रदूषण को कम करने के लिए जुलाई 2025 तक यूरो 7 ईंधन नियम लागू हो जाएंगे। ऐसे में भारत के जितने भी वाहन निर्माता हैं उन्हें इन देशों में वाहन निर्यात करने के लिए नए ईंधन नियमों के हिसाब से अपग्रेड होना अनिवार्य होगा। यूरोप में कारों और वैन्स के लिए जुलाई 2025 और नए ट्रक-बस के लिए जुलाई 2027 डेडलाइन रखी गई है। सूत्रों की मानें तो भारत में सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने बीएस7 एमिशन स्टैंडर्ड के लिए काम की शुरुआत कर दी है।

आदेश का इंतजार ना करें - गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने देश के तमाम वाहन निर्माताओं से आग्रह किया है कि वो खुद ही बीएस6 से बीएस7 में बदलाव की तैयारी करना शुरू कर दें। इसके लिए उन्हें सरकार के आदेश तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। वाहन निर्माता कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ की गई एक मीटिंग में नितिन गडकरी ने इस बात को स्पष्ट रूप से सामने रख दिया है।

और क्या बोले नितिन गडकरी

व्हीकल स्टैंडर्ड पर अपेक्स टेक्निकल कमेटी द्वारा आयोजित मीटिंग में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “बीएस7 वाहनों के उत्पादन को लेकर आपको अपने स्तर पर खुद रिसर्च शुरू कर देनी चाहिए। हमारी इंडस्ट्री यूरोपीय निर्माताओं की बराबरी पर होनी चाहिए। पिछली बार सरकार को डेडलाइन सेट करके वाहन निर्माताओं के लिए बीएस6 अनिवार्य करना पड़ा था। इंडस्ट्री ने डेडलाइन तक काम भी पूरा किया था। लेकिन आप ऐसा आदेश आते तक इंतजार क्यों कर रहे हैं?”

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article