अगर आप इस फेस्टिव सीजन या फिर अगले कुछ दिनों में एक मिड साइज SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल कार निर्माता कंपनी Nissa ने अपने पॉपुलर कॉम्पैक्ट साइज SUV Nissan Magnite CNG का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। अब आपको Nissan Magnite CNG में AMT यानी आटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा। कंपनी ने सभी वेरिएंट में रेट्रो-फिट CNG किट को फिट करने की भी सुविधा दे दी है। अगर आप किट लेना चाहते हैं तो आपको यह निसान के डीलरशिप पर मिल जाएगी।
Nissan Magnite CNG में अब ग्राहकों के पास मैनुअल और AMT दोनों ही तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं। GST 2.0 में हुए बदलाव के बाद CNG किट की कीमत में लगभग 3000 रुपये की कमी आई है और अब इस कीमत को 71,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया है। कंपनी ग्राहकों को यह सुविधा 3 साल या फिर 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ दे रही है। लंबी वारंटी के साथ यह ग्राहकों को अधिक भरोसा दिलाती है।
आपको बात दें कि Nissan Magnite को कंपनी कुल 11 वेरिएंट के साथ पेश करती है। इसमें आपको मैनुअल और AMT दोनों ही ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं। अगर कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 6.34 लाख स शुरू होकर 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आप इसके टॉप स्पेक मैग्नाइट CNG मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट को 9.20 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
CNG भरवानें में मिलेगी सहूलियत
Nissan ने अपने नए CNG मॉडल में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब CNG भरने का वॉल्व सीधे फ्यूल लिड (ईंधन ढक्कन) के अंदर ही फिट कर दिया गया है, जिससे अब पेट्रोल की तरह ही पीछे से CNG भरवाई जा सकेगी। पहले इसके लिए इंजन कम्पार्टमेंट खोलना पड़ता था, जो कई लोगों के लिए थोड़ा असुविधाजनक होता था। इस नए बदलाव से रिफ्यूलिंग प्रक्रिया न केवल आसान हो गई है, बल्कि पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित भी हो गई है।
Magnite CNG अपने कम खर्च, बेहतरीन माइलेज और SUV जैसे स्टाइलिश लुक्स के कारण पहले से ही मार्केट में एक पॉपुलर गाड़ी के तौर पर जानी जा रही थी। अब इसमें AMT गियरबॉक्स जुड़ने से यह उन ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन गई है, जो सिटी के ट्रैफिक में ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सहूलियत चाहते हैं।
