ऑटो न्यूज़

Nissan Magnite का ‘गेजा एडिशन’ भारत में हुआ लॉन्च, मजेदार फीचर्स से लैस है SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 26, 2023, 05:25 PM IST

Nissan India ने देश में Magnite SUV का नया Geza Edition लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है। कंपनी ने स्पेशल एडिशन मैग्नाइट को मजेदार फीचर्स से लैस किया है।

Image

कंपनी ने पहले ही इस कार के लिए 11,000 रुपये टोकन के साथ बुकिंग शुरू कर दी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट गेजा एडिशन लॉन्च
  • 7.39 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • मजेदार फीचर्स से लैस है नई कार

Nissan Magnite Geza Edition: निसान मोटर इंडिया ने गेजा स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है। कंपनी ने पहले ही इस कार के लिए 11,000 रुपये टोकन के साथ बुकिंग शुरू कर दी है। निसान का कहना है कि जापान के थिएटर और एक्सप्रेसिव म्यूजिकल थीम से प्रेरित है। स्पेशल एडिशन मैग्नाइट के साथ निसान ने जो नए फीचर्स दिए हैं वो ऑडियो सिस्टम और इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है। ये स्पीकर से कनेक्टेड हैं जो जेबीएल से लिए गए हैं।

मजेदार फीचर्स से लैस है कार

निसान मैग्नाइट गेजा एडिशन में के साथ कई मजेदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें शार्कफिन एंटीना, एंबिएंट लाइटिंग के साथ ऐप बेस्ड कंट्रोल्स अऔर ट्रेजेक्टरी गाइडलाइन्स वाला रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने बेज रंग की नई सीट अपहोल्स्ट्री दी है और कार का केबिन पहले से ज्यादा हवादार हो गया है। बता दें कि स्टैंडर्ड मैग्नाइट की एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 11.02 लाख तक जाती है।

कितना दमदार है कार का इंजन

निसान मैग्नाइट के साथ 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिए गए हैं। कार का एनए इंजन 71 बीएचपी ताकत और 96 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं टर्बोचार्ज्ड इंजन 98 बीएचपी ताकत के साथ 160 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इन दोनों इंजन विकल्पों को सामान्य तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, वहीं सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी यहां मिलेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article