ऑटो न्यूज़

Indian Army के लिए जोरदार विकल्प बनकर सामने आई नई Maruti Suzuki Jimny

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 26, 2023, 12:45 PM IST

Maruti Suzuki 7 जून को भारत में नई Jimny Off Road SUV लॉन्च करने वाली है। जिप्सी के बदले नई जिम्नी अब इंडियन आर्मी और बाकी फोर्स के लिए तगड़ा विकल्प बनी है।

Image

कंपनी ने इस नई दमदार ऑफरोड एसयूवी को तैयार करने में 950 करोड़ से भी ज्यादा निवेश किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन आर्मी के लिए धाकड़ है जिम्नी
  • जोरदार ऑफरोडिंग क्षमता वाली SUV
  • 7 जून को भारत में लॉन्च की जाएगी

Jimny For Indian Army And Armed Forces: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में 5-डोर जिम्नी ऑफरोडर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ये नई एसयूवी 7 जून को देश में बिकना शुरू होगी। अब तक 30,000 से ज्यादा ग्राहक इसके बुक कर चुके हैं। कंपनी ने इस नई दमदार ऑफरोड एसयूवी को तैयार करने में 950 करोड़ से भी ज्यादा निवेश किया है। अब इंडियन आर्मी और डिफेंस फोर्स के लिए कंपनी नई जिम्नी उपलब्ध कराना चाह रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इंडियन आर्मी में मारुति जिप्सी का ही इस्तेमाल किया जाता था। इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है।

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है। 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है। इसके माइलेज की जानकारी भी सामने आ गई है और एक लीटर पेट्रोल में जिम्नी करीब 17 किमी तक चलाई जा सकती है।

इंजन और व्हीलबेस दोनों में धांसू

नई जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट के साथ 3-डोर के मुकाबले लंबा व्हीलबेस मिलने वाला है। अलग से मिले दो दरवाजों से दूसरी कतार मिलने के अलावा केबिन का बूटस्पेस भी बेहतर होने वाला है। नई जिम्नी के साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 103 बीएचपी ताकत बनाता है, ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस होगा। कंपनी इस मॉडल के साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम देने वाली है जो मैनुअल ट्रांसफर और लो रेंज गियरबॉक्स के साथ आता है। यानी एंट्री लेवल 2डब्ल्यूडी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया जाएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article