ऑटो न्यूज़

हाइवे पर होगी अब AI की तीसरी आंख, NHAI जल्द ला रहा है डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम

NHAI AI dashcam monitoring system: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएई) राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन और मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण बदलाव पेश करने जा रहा है। अब लगभग 40,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर एडवांस्ड एआई पावर्ड डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज (डीएएस) का इस्तेमाल किया जाएगा।

Image

हाइवे पर होगी अब AI की तीसरी आंख (Photo: iStock)

NHAI AI dashcam monitoring system: भारत में सड़क सुरक्षा और हाईवे मेंटेनेंस को बेहतर बनाने के लिए National Highways Authority of India (NHAI) ने एक नई तकनीक लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत देशभर के करीब 40,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों पर AI आधारित डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह पहल हाईवे मैनेजमेंट को अधिक स्मार्ट और डेटा-आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सड़कों की होगी बेहतर निगरानी

नई तकनीक Dashcam Analytics Services (DAS) है, जो Artificial Intelligence (AI) और Machine Learning (ML) पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क की स्थिति की निगरानी करना और समय रहते समस्याओं की पहचान करना है।

RPV में लगेंगे हाई-रिज़ॉल्यूशन डैशकैम

इस सिस्टम के तहत हाईवे पर चलने वाले Route Patrol Vehicles (RPVs) में हाई-रिज़ॉल्यूशन डैशकैम लगाए जाएंगे। ये वाहन नियमित रूप से सड़कों का सर्वे करेंगे और लगातार वीडियो व तस्वीरें रिकॉर्ड करेंगे।

रिकॉर्ड किए गए डेटा को AI मॉडल के जरिए प्रॉसेस किया जाएगा, जिससे सिस्टम अपने आप 30 से अधिक की सड़क समस्याओं को पहचान सकेगा। इसमें गड्ढे, दरारें और सड़क की खराब सतह जैसी समस्याएं शामिल हैं।

इसके अलावा यह तकनीक सड़क से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे लेन मार्किंग, स्ट्रीटलाइट्स, साइनबोर्ड और क्रैश बैरियर की स्थिति पर भी नजर रखेगी। इससे सड़क की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दिन के साथ रात में भी होगा सर्वे

AI डैशकैम सिस्टम सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देगा, जैसे अवैध पार्किंग, अनधिकृत साइनबोर्ड, अतिक्रमण और गलत तरीके से बने कट पॉइंट। इससे दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। हाईवे की बेहतर निगरानी के लिए दिन के साथ-साथ रात में भी सर्वे किया जाएगा, ताकि लाइटिंग और विजिबिलिटी की स्थिति का सही आकलन हो सके।

इस सिस्टम से प्राप्त डेटा को एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा, जहां अधिकारी रियल-टाइम में सड़क की स्थिति को मॉनिटर कर सकेंगे। इससे मरम्मत कार्य जल्दी और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article