ऑटो न्यूज़

Toyota भारत में 3 अप्रैल को लॉन्च करेगी नई कार, आकर्षक कीमत में मिलेगी जोरदार डील

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 1, 2024, 02:06 PM IST

Toyota Taisor Previewed: टोयोटा 3 अप्रैल को भारत में नई कार लॉन्च करने वाली है जिसका टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। ये कार असल में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स है जिसे टोयोटा बैजिंग के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ये दोनों कंपनियों साझेदारी में कई कारें आपस में शेयर करती हैं।

Image

Toyota Taisor एसयूवी को भारतीय मार्केट में 3 अप्रैल 2024 को लॉन्च करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा टाइसर का टीजर हुआ जारी
  • 3 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी कार
  • असल में मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स

Toyota Taisor Previewed: टोयोटा 3 अप्रैल को भारत में नई कार लॉन्च करने वाली है जिसका टीजर भी अब जारी कर दिया गया है। ये असल में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का टोयोटा बैजिंग वाला वर्जन होगी। Toyota Taisor एसयूवी को भारतीय मार्केट में 3 अप्रैल 2024 को लॉन्च करने वाली है। हम अब तक इन दोनों कंपनियों के कई मॉडल्स आपस में रीबैजिंग कर बिकते देखे हैं। इनमें बलेनो-ग्लांजा, ब्रेज-अर्बन क्रूजर, ग्रैंड विटारा-हाइक्रॉस और हाइराइडर-इंविक्टो शामिल हैं। यहां ये दोनों कंपनियां ना सिर्फ लोगो बदलती हैं, बल्कि फीचर्स और तकनीक में भी कई बदलाव किए जाते हैं।

लुक और स्टाइल

टोयोटा टाइसर दिखने में लगभग फॉन्क्स जैसी ही होगी, लेकिन यहां बड़े बदलाव के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया जा सकता है। यहां एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप्स, अलग ग्रिल और बेल्ट के अलावा टोयोटा लोगो पर क्रोम एक्सेंट मिलेगा। एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे, इससे दोनों कारें अलग-अलग दिखे। नए अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललैंप्स और अन्य कई बदलाव मिल सकते हैं।

फीचर्स और केबिन

टोयोटा टाइसर के साथ लगभग फ्रॉन्क्स जैसा ही केबिन मिलने वाला है। डैशबोर्ड और केबिन लेआउट एक जैसा दिख सकता है, वहीं ताजा फील देने के लिए आपको नई थीम का इंटीरियर मिल सकता है। हालांकि इसके फीचर्स लगभग फ्रॉन्क्स वाले ही होंगे, इनमें हेड्सअप डिस्प्ले, स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई सारे फीचर्स शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन

टोयोटा टाइसर के साथ संभवतः कोई तकनीकी बदलाव नहीं होगा और इसमें फ्रॉन्क्स वाले इंजन विकल्प ही मिलने वाले हैं। मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।

सीएनजी मॉडल भी जोरदार

नई मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का सीएनजी वेरिएंट भी मार्केट में खूब बिक रहा है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। टोयोटा भी ये वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं। इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं। कुल मिलाकर ये कार कम बजट वाले ग्राहकों के लिए जोरदार विकल्प बनकर उभरी है, यही वजह है कि टोयोटा भी इसे मार्केट में ला रही है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article