ऑटो न्यूज़

बहुत जल्द शुरू होने वाली है नई Mahindra XUV 3X0 की बुकिंग, 29 अप्रैल को लॉन्च

New Mahindra XUV 3X0 Bookings: महिंद्रा बहुत जल्द नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग संभवत: कल से शुरू हो सकती है। 29 अप्रैल 2024 को लॉन्च से पहले कंपनी की इसकी बहुत सी जानकारी साझा कर दी है। इसे सेगमेंट में पहली बार कई फीचर्स दिए जाएंगे।

Image

ARAI के अनुसार एक लीटर पेट्रोल में इसे 20.1 किमी चलाया जा सकेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द शुरू होगी XUV 3X0 की बुकिंग
  • 20 अप्रैल को लॉन्च होगी फेसलिफ्ट SUV
  • सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे कई फीचर्स

New Mahindra XUV 3X0 Bookings: महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3एक्स0 के लॉन्च को अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं और कंपनी सेभवत: 27 अप्रैल से इस फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू करने वाली है। नई कार की बहुत सारी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। ARAI के अनुसार एक लीटर पेट्रोल में इसे 20.1 किमी चलाया जा सकेगा। एसयूवी के नए मॉडल को सेगमेंट में सबसे बड़ी सनरूफ दी जाएगी जिसे स्कायरूफ नाम दिया है। ये सेगमेंट की पहली सनरूफ भी है जो डुअल-पैन पैनोरमिक है। कंपनी नई XUV 3X0 के साथ खूब सारे नए फीचर्स भी देने वाले है जिससे मुकाबले में ये बाकी कारों के मुकाबले बहुत हाइटेक हो जाएगी।

टॉप मॉडल ADAS के साथ आएगा?

महिंद्रा ऑटोमोटिव बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी3X0 एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। हाल में ये नई फेसलिफ्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी3X0 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या अब इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

कितनी बदली एक्सयूवी3X0

महिंद्रा ने इस नई कार को मुकाबले के हिसाब से बहुत जोरदार और पैसा वसूल बनाया है। महिंद्रा की नई एक्सयूवी3X0 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

नई महिंद्रा एक्सयूवी3X0 के साथ सी आकार के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। केबिन पर नजर डालें तो यहां नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंट्रोल मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार का केबिन भी लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा इन नई कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन देने वाली है। कुल मिलाकर नई एक्सयूवी3X0 मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article