ऑटो न्यूज़

MG का ये 'काला तूफान' SUV मार्केट में मचाएगा खलबली, दिखने में बेहद खूबसूरत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 06:24 PM IST

MG Motor India ने Gloster SUV का BLAKSTORM Edition लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 40.29 लाख रुपये रखी गई है।

Image

एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म को कई स्पोर्टी एलिमेंट देने के साथ लाल एक्सेंट दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म भारत में लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 40.29 लाख
  • दिखने में बहुत जोरदार है ब्लैकस्टॉर्क SUV

MG Gloster BLACKSTORM: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सबसे महंगी एसयूवी ग्लॉस्टर का नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च कर दिया है। ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म की एक्सशोरूम कीमत 40.29 लाख रुपये है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं और इस गाड़ी को ताजा बना के पेश किया है, हालांकि ज्यादातर बदलाव कॉस्मैटिक हैं। दिखने में नई एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बहुत जोरदार है और इसपर दिया गया लाल एक्सेंट काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

स्टैंडर्ड से कितनी अलग है ब्लैकस्टॉर्म

एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म को कई स्पोर्टी एलिमेंट देने के साथ लाल एक्सेंट दिया गया है। इसके अलावा एसयूवी के ग्लॉस्टर और इंटरनेट इन्साइड एंबलेम को मेटल ब्लैक एंड मेटल ऐश रंगों से सजाया गया है। ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म की ब्लैक थीम को शानदार बनाने में रूफरेल्स, स्मोक्ड ब्लैक थीम का इंटीरियर काफी बड़ा किरदार निभाते हैं। इसके अलावा एसयूवी की स्टीयरिंग व्हील, हेडलैंप्स, कैलिपर्स और अगले के साथ पिछले बंपर पर रेड एक्सेंट दिया गया है, कार का केबिन भी इसी थीम पर तैयार किया गया है।

कितनी दमदार है एमजी ग्लॉस्टर

ग्लॉस्टर एसयूवी के साथ 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों सिस्टम के साथ 7 ड्राइव मोड्स दिए गए हैं जिससे ये किसी भी रास्ते पर जोरदार परफॉर्म करती है। ब्लैकस्टॉर्म के साथ भी स्टैंडर्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो काफी दमदार है। सेफ्टी की बात करें तो यहां 30 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं जिनमें लेवल 1 एडीएएस शामिल है। एसयूवी के 4डब्ल्यूडी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 43 लाख रुपये रखी गई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article