ऑटो न्यूज़

सिर्फ 3 लाख रुपये में आपकी हो जाएगी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार WagonR CNG

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 11:05 AM IST

Maruti Suzuki की WagonR बहुत लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक बनी हुई है। आज हम आपको बता रहे हैं 3 लाख रुपये में ये कार कैसे घर ला सकते हैं।

Image

हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.43 लाख तक जाती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी वैगनआर 3 लाख में
  • जानें मंथली EMI का पूरा गुणा-भाग
  • 34 किमी/किग्रा से ज्यादा माइलेज

Maruti Suzuki WagonR EMI Calculation: 2 दशक से भी ज्यादा समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक मारुति सुजुकी वैगनआर फुल पैसा वसूल डील है। इस किफायती हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.43 लाख तक जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं सिर्फ 3 लाख रुपये देकर आप नई वैगनआर कैसे घर ला सकते हैं। यहां हम आपको वैगनआर के एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट का ईएमआई केल्कुलेशन बता रहे हैं जो 6.45 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध है, वहीं इसकी ऑनरोड कीमत 7.20 लाख रुपये है।

कितनी ईएमआई पर मिलेगी कार

मारुति सुजुकी वैगनआर एलएक्सआई सीएनजी खरीदने के लिए अगर आप 3 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो 9 प्रतिशत इंट्रस्ट रेट पर 5 साल का लोन ले लीजिए। हालांकि 7 साल की ईएमआई भी बनवा सकते हैं, लेकिन ईएमआई की रकम काफी कम है तो 5 साल बेहतर होगा। यहां आपको कुल लोन 4,26 लाख रुपये का मिलेगा, कहने का मतलब लोन लेने पर आपको ब्याज के 1.04 लाख रुपये अलग से चुकाने होंगे। कुल मिलाकर सिर्फ 8,862 रुपये मंथली ईएमआई पर आप इस कार को घर ला सकते हैं।

30 लाख वैगनआर बिक चुकीं

मारुति सुजुकी वैगनआर भारत में पहली बार 18 दिसंबर 1999 को लॉन्च की गई थी। इस कार को बिकते दो दशक से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी सेल्स में कोई कमी नहीं आई है। अप्रैल 2023 में भी ये कार 20 हजार से ज्यादा यूनिट बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। अब कंपनी ने इसकी में मील का नया पत्थर रखा है, वैगनआर हैचबैक ने लॉन्च के बाद से अब तक भारत के 30 लाख परिवारों में अपनी जगह बना ली है।

34 किमी से भी ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स

आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article