ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Grand Vitara पर मिला बंपर डिस्काउंट, जेब गर्म कर देंगे ऑफर्स

Grand Vitara Discount In May 2024: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर मई 2024 में बंपर डिस्काउंट दिया है। ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर कुल 74,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं जिनमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Image

एसयूवी के डेल्टा पेट्रोल वेरिएंट पर 44,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड विटारा पर मिला दमदार डिस्काउंट
  • एसयूवी पर 74,000 रुपये तक छूट
  • मई 2024 में कर सकते हैं बड़ी बचत

Grand Vitara Discount In May 2024: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर मई 2024 में 74,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो काफी आकर्षक है। ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर कुल 74,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं जिनमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। एसयूवी के डेल्टा पेट्रोल वेरिएंट पर 44,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, वहीं जेटा और अल्फा पर ग्राहक 59,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं। कंपनी ने ग्रैंड विटारा के सिग्मा पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर सबसे कम सिर्फ 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

एसयूवी के अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है. यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

इंटीरियर और फचर्स भी प्रीमियम

मारुति सुजुकी ने नई ग्रैंड विटारा के इंटीरियर को ब्लैक और ब्राउन थीम में पेश किया है। सीट्स को नकली ब्लैक लेदर के साथ शैंपेन गोल्ड एक्सेंट में पेश किया है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट को सिल्वर एक्सेंट के सीट कवर्स मिलेंगे। ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी की पहली गाड़ी है जिसके साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। यहां हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार तकनीक भी मिलेगी।

9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बाकी फीचर्स में एंबिएंट लाइटिंग, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और यूएसबी पोर्ट्स जैसे अन्य फीचर्स शामिन हैं। इसके अलावा एसयूवी के केबिन में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए यहां 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक्स, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन के विकल्प भी हैं जोरदार

नई ग्रैंड विटारा के साथ दो इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन शामिल हैं। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन को टोयोटा द्वारा डेवेपल किया गया है। एसयूवी का माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 पीएस और 135 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये 21.11 किमी/लीटर माइलेज देती है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 पीएस बनाता है और कंपनी ने इसे सिर्फ ईसीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। मारुति सुजुकी का दावा है कि ये एसयूवी इस क्लास का सबसे अच्छा माइलेज देती है जो करीब 28 किमी/लीटर चलती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article