ऑटो न्यूज़

नई Maruti Suzuki Jimny आते ही मचाने लगी भौकाल, डेब्यू के तुरंत बाद मिली 9,000 बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2023, 12:06 PM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में नई Jimny Off-Road SUV से पर्दा हटाया है और इसी के साथ शानदार Gypsy की भारत में वापसी हुई है. कंपनी ने जानकारी दी है कि जिम्नी के लिए अब तक 9,000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

Image

नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति जिम्नी को 9,000 मिली बुकिंग
  • भारत में शानदार जिप्सी की वापसी
  • कंपनी ने ऑटो एक्सपो में हटाया पर्दा

New Maruti Suzuki Jimny Bookings: मारुति सुजुकी ने हाल में बिल्कुल नई जिम्नी एसयूवी पेश की है जिसे ग्राहकों की जोरदार डिमांड मिलना शुरू हो गई है. ऑटो एक्सपो 2023 में इस ऑफ-रोडर का डेब्यू होते ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी और अब कंपनी ने नई जिम्नी के लिए 9,000 बुकिंग मिलने का ऐलान कर दिया है. मारुति सुजुकी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार की बुकिंग शुरू की थी जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है. इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है.

Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है. गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है. 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है.

लगभग समान दिखते हैं दोनों मॉडल

मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट होने वाली है और भारतीय मार्केट के लिए पेश की गई नई जिम्नी को दिखने में लगभग एक जैसा बनाया है. इसका प्रोफाइल बॉक्सी यानी किसी डिब्बे की तरह है. इसके अगले हिस्से में गोल हेडलैंप्स दिए गए हैं और अगले हिस्से में लगी ग्रिल से लेकर बड़े साइज के फैंडर्स इसे दिखने में और भी तगड़ा बनाते हैं. देश में जिप्सी की एक समय जोरदार मांग थी और इंडियन आर्मी में भी इसे इस्तेमाल किया जाता था. अब कंपनी ने इस एसयूवी को नए नाम से भारत में वापस पेश किया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article