देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki मई अपनी कई पॉपुलर कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Arena सीरीज की कई कारों को ऑफर में खरीदा जा सकता है। हालांकि Dzire और Ertiga इस ऑफर में शामिल नहीं हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।
किन कारों पर कितनी होगी बचत
Maruti Victoris
मई Maruti Victoris खरीदते हैं तो कंपनी की ओर से 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा CNG वेरिएंट्स पर मिल रहा है, जबकि पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल्स पर 50,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसमें एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये तक का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Honda Elevate जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
Maruti Brezza
वहीं, Maruti Brezza पर कंपनी 55,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। यह ऑफर पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। Brezza की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 12.86 लाख रुपये तक जाती है और यह Tata Nexon, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी SUV को टक्कर देती है।
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R पर कंपनी 52,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह फायदा पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर मिल रहा है। ऑफर में 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या पुरानी कार स्क्रैप कराने पर बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। Wagon R की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.84 लाख रुपये तक जाती है। यह कार Tata Tiago और Citroen C3 जैसी हैचबैक को टक्कर देती है।
Maruti Alto K10
वहीं, Maruti Alto K10 पर भी 52,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। सबसे ज्यादा ऑफर इसके LXi पेट्रोल वेरिएंट पर दिया जा रहा है, जबकि बाकी मॉडल्स पर 42,500 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसमें भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं। Alto K10 की कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है और यह Renault Kwid जैसी छोटी कारों को टक्कर देती है।
Maruti Swift
Maruti Swift पर कंपनी 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। सबसे ज्यादा फायदा AMT वेरिएंट्स पर मिल रहा है, जबकि मैनुअल और CNG मॉडल्स पर 40,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। Swift की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 8.65 लाख रुपये तक जाती है। यह Hyundai Grand i10 Nios और Tata Tiago जैसी कारों को टक्कर देती है।
Maruti Celerio
वहीं, Maruti Celerio पर इस महीने 37,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। Celerio की शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 6.73 लाख रुपये तक जाती है। यह कार Tata Tiago और Renault Kwid जैसी हैचबैक को चुनौती देती है।
Maruti S-Presso और Eeco
मई 2026 में Maruti S-Presso और Eeco दोनों पर कंपनी 37,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इन ऑफर्स में 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर 25,000 रुपये तक का बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। S-Presso की कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये तक जाती है और यह Renault Kwid तथा Alto K10 जैसी कारों को टक्कर देती है। वहीं Eeco की कीमत 5.21 लाख रुपये से 6.36 लाख रुपये तक है और इसके पेट्रोल व CNG दोनों वेरिएंट्स पर यह ऑफर उपलब्ध है।
