ऑटो न्यूज़

जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी जिम्नी! महिंद्रा थार से पंगा लेने आ रही ये जबरदस्त SUV

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 04:37 PM IST

Suzuki इसी साल के अंत तक बड़े बदलावों के साथ जिम्नी SUV को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है, वहीं भारत में ये नई ऑफ-रोडर 2023 ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है. कंपनी इसका प्रोडक्शन भारत में कर रही है.

Image

नई जिम्नी 5-डोर की भारत में अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Thar की टेंशन बढ़ाने आ रही Jimny SUV
  • जोरदार लुक के साथ तगड़ी ऑफ-रोडर
  • Auto Expo 2023 में होगा इंडिया लॉन्च!

Maruti Suzuki Jimny 5 Door: मारुति सुजुकी मार्केट में बहुत जल्द बिल्कुल नई 5 दरवाजों वाली जिप्सी को अलग नाम से लॉन्च करने वाली है. इस ऑफ-रोडर SUV का नाम जिम्नी है और इसे हाल में टेस्टिंग के दौरान मारुति सुजुकी ही हालिया लॉन्च ग्रैंड विटारा औ महिंद्रा थार के साथ नजर आई है. अलग-अलग रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मारुति सुजुकी जिम्नी ऑफ-रोडर को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से जिम्नी के लॉन्च को लेकर अब भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बड़े साइज में आएगी 5-डोर जिम्नी

रिपोर्ट्स की मानें तो 5-डोर जिम्नी का आकार 3-डोर मॉडल के मुकाबले बढ़ गया है, इस SUV की लंबाई 3,840 मिमी हो गई है और इसका व्हीलबेस भी बढ़कर 2,540 मिमी हो गया है. इसके अलावा कार का कद और चौड़ाई समान रहेंगे. सुजुकी ने जिम्नी के इंजन को भी अपग्रेड किया है और अब ये 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो हाइब्रिड तकनीक से लैस है. दिखने में नई सुजुकी जिम्नी बहुत जोरदार है और इसका तगड़ा अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि अब महिंद्रा SUV की टेंशन सच में बढ़ने वाली है.

फीचर्स में भी हाइटेक है नई जिम्नी

एक्सटीरियर के अलावा व्हीलबेस और इंजन में बड़े बदलावों के बाद कंपनी ने नई जिम्नी के केबिन को भी हाइटेक बनाया है. SUV के डैशबोर्ड पर 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, वहीं पिछले मॉडल के मुकाबले जिम्नी का व्हीलबेस काफी बढ़ा दिया गया है जिससे इसके केबिन में अब खूब सारी जगह मिलने वाली है. लेकिन कार में बैठकर ही इसका पता लगेगा कि तीसरी कतार के लिए सुजुकी ने SUV में कितनी जगह दी है. ग्लोबल मार्केट में कंपनी नई जिम्नी को इसी साल के अंत तक पेश कर सकती है. नई जिम्नी 5-डोर की भारत में अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है.

End of Article