ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV700 का नया एंट्री लेवल वेरिएंट लॉन्च, काफी सस्ता है MX 7-सीटर

Mahindra XUV700 MX 7-Seater: महिंद्रा ने भारत में एक्सयूवी700 का नया एंट्री लेवल लॉन्च कर दिया है जिसका नाम एमएक्स 7-सीटर है। कंपनी ने इस एसयूवी को अब 15 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध कराया है।

Image

एएक्स3 7-सीटर वेरिएंट के मुकाबले नए एमएक्स 7-सीटर वेरिएंट 3 लाख रुपये सस्ता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सयूवी700 एमएक्स 7-सीटर लॉन्च
  • 15 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
  • एएक्स3 7-सीटर से 3 लाख रुपये है सस्ता

Mahindra XUV700 MX 7-Seater: महिंद्रा ने ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर एक्सयूवी700 का 7-सीटर एसयूवी का नया सबसे सस्ता एमएक्स वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने डीजल इंजन दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 15 लाख रुपये है, एएक्स3 7-सीटर वेरिएंट के मुकाबले नए एमएक्स 7-सीटर वेरिएंट 3 लाख रुपये सस्ता है। कंपनी ने फीचर्स और इंजन के मामले में 5-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में कोई अंतर नहीं रखा है। महिंद्रा एक्सयूवी700 एमएक्स7 के 5-सीटर वेरिएंट के मुकाबले 7-सीटर मॉडल 40,000 रुपये महंगा है। इसके 5-सीटर वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 14.60 लाख रुपये है।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड एसयूवी

महिंद्रा एक्सयूवी700 एमएक्स 7-सीटर के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, चार स्पीकर्स, 7-इंच एमआईडी और ऐनलॉग डायल्स, कई जगह यूएसबी पोर्ट्स, टिल्ट अडजस्टेबल स्टीयरिंग, सेंटर आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, चारों यात्रियों के लिए अडजस्टेबल हेडरेस्ट, फॉलो मी होम हेडलैंप्स, पावर्ड ओआरवीएम और आइसोफिक्स एंकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा ऑटोमोटिव ने अन्य सभी बेसिक फीचर्स भी इस एसयूवी के 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध कराए हैं।

कितना दमदार है डीजल इंजन

महिंद्रा एक्सयूवी700 एमएक्स 7-सीटर में कोई तकनीकी बदलाव भी नहीं दिया गया है। नए वेरिएंट के साथ भी 5-सीटर मॉडल वाला 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लोडेड है। ये दमदार इंजन 153 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कुल मिलाकर अब ये एसयूवी और भी सस्ती हो गई है, ज्यादातर ग्राहक अब 7-सीटर एसयूवी को 15 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। पैसा वसूल फीचर्स के साथ ये एसयूवी बेसिक आराम के सभी पुर्जों से लोडेड है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article