Mahindra XUV 3XO Variants: महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। कार में नए डिजाईन और नए इंटीरियर के साथ ही कई नए फीचर्स और नई पावरट्रेन भी देखने को मिलती है। महिंद्रा XUV 700 की तरह ही महिंद्रा XUV 3XO भी आपको कई वेरिएंट में देखने को मिलती है। कार में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 111 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है, 1.2 लीटर का TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 137 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है और 1.5 लीटर का डीजल इंजन, जो 117 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। पेट्रोल वाले दोनों ही इंजनों को अब 6 स्पीड आटोमेटिक गेयरबॉक्स का साथ मिलता है। डीजल इंजन के साथ भी 6 स्पीड आटोमेटिक गेयरबॉक्स मिलता है।
कौन से वेरिएंट में कितनी ताकत?
महिंद्रा XUV 3XO के MX1, MX2 प्रो, MX3, MX 3 प्रो और AX5 वेरिएंट में 111 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला इंजन मिलता है। बेस मॉडल को छोड़कर कार के अन्य सभी वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 131 हॉर्सपावर ताकत वाला पेट्रोल इंजन सिर्फ टॉप 3 मॉडल्स, AX5 L, AX7, और AX7 L में ही मिलता है। कार के बाकी सभी वेरिएंट्स में आपको डीजल इंजन मिलता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला डीजल इंजन कार के सिर्फ तीन वेरिएंट्स में ही मिलेगा और बाकी सभी वेरिएंट्स में आपको मैन्युअल गेयरबॉक्स दिया जाएगा।
महिंद्रा XUV 3XO के किस वेरिएंट में क्या है खास
कौन से वेरिएंट में क्या-क्या हैं फीचर्स?
महिंद्रा XUV 3XO MX1: कार में हेलोजेन प्रोजेक्टर हेडलैंप, के साथ DRL, इंडिकेटर और यहां तक की टेललाइट भी आपको LED वाली दी गई है। कार में आपको 6 एयरबैग के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 16 इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिक एडजस्ट वाले रियर व्यू मिरर, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, रियर AC वेंट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की कीमत 7.49 लाख रुपये है।
महिंद्रा XUV 3XO MX2: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार के इस वेरिएंट में 10.25 इंच टचस्क्रीन, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग पर कंट्रोल और बिना रिमोट के एंट्री का फीचर भी मिलता है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है।

महिंद्रा XUV 3XO के किस वेरिएंट में क्या है खास
महिंद्रा XUV 3XO MX2 प्रो: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार के इस वेरिएंट में आपको सिंगल-पेन सनरूफ और व्हील कवर्स भी मिलते हैं। इस वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये से 10.39 लाख रुपये के बीच है।
महिंद्रा XUV 3XO MX3: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार के इस वेरिएंट में 10.25 इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही कार में आपको क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 9.49 लाख से 11.99 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा XUV 3XO के किस वेरिएंट में क्या है खास
महिंद्रा XUV 3XO MX3 प्रो: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ-साथ कार के इस वेरिएंट में आपको बाइ-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और रियर LED लाइट बार का फीचर भी मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये रखी गई है।
महिंद्रा XUV 3XO AX5: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार के इस वेरिएंट में आपको 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बिल्ट इन एलेक्सा वाली एड्रेनोक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ड्यूल जों क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टायर प्रेशर मोनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वाइपर और 6 स्पीकर्स भी मिलते हैं। कार के इस वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख से 12.89 लाख रुपये रखी गई है।
महिंद्रा XUV 3XO AX5 L: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार में आपको लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूलिंग फीचर वाला ग्लवबॉक्स मिलता है। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि इस वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन नही है। इस वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है।
महिंद्रा XUV 3XO AX7: महिंद्रा XUV 3XO AX7 में आपको पिह्हले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ-साथ पैनारोमिक सनरूफ, हर्मन-कार्डन का साउंड सिस्टम, दरवाजों और डैशबोर्ड पर लैदर ट्रीटमेंट, फ्रंट में LED फॉग लैंप्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 65W वाला USB-C टाइप फास्ट चार्जर भी मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख से 14.49 लाख रुपये के बीच है।
महिंद्रा XUV 3XO AX7 L: पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कार में आपको ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन टेक्नोलॉजी और ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग का फीचर भी मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच है।
