ऑटो न्यूज़

इस साल Mahindra भारत में लॉन्च नहीं करेगी एक भी नई कार, Thar 5-Door का लॉन्च टला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 01:51 PM IST

तमाम कयासों के बीच Mahindra & Mahindra ने बताया है कि इस साल एक भी गाड़ी लॉन्च नहीं की जाएगी। थार 5-डोर भी 2024 की शुरुआत में आएगी।

Image

नई थार 5-डोर को भारत में 2024 की शुरुआत तक ही लॉन्च किया जाने वाला है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार 5-डोर 2024 में आएगी
  • इस साल लॉन्च नहीं होगी कोई कार
  • महिंद्रा ने दी आधिकारिक जानकारी

Mahindra Thar 5-Door Launch: लंबे समय से भारतीय मार्केट में नई 5 दरवाजों वाली महिंद्रा थार के लॉन्च को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसके जल्द लॉन्च होने के कयास भी लगाए जा रहे थे, लेकिन महिंद्रा ने साफ कर दिया है कि नई थार 5-डोर को भारत में 2024 की शुरुआत तक ही लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने ये जानकारी भी दे दी है कि 2023 में महिंद्रा की कोई भी नई गाड़ी भारत में लॉन्च नहीं की जाने वाली। ऐसे में फिलहाल मारुति सुजुकी जिम्नी ही इस रेस में सबसे आगे है और 5 दरवाजों वाली एसयूवी सेमगेंट में फिलहाल अकेली खिलाड़ी बनी हुई है।

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।

नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प

5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जो 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा हैं। जिम्नी की एंट्री ऑटो एक्सपो में हो चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article