ऑटो न्यूज़

Mahindra की गाड़ियों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, मई में 2.5 लाख तक की बचत का मौका

Mahindra May 2026 Discounts: महिंद्रा इस महीने मई में अपने ग्राहकों को अपनी सबसे लोकप्रिय SUVs पर 2.5 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका दे रही है।

Image

Mahindra XUV400 EV (Photo: Mahindra)

Mahindra May 2026 Discounts: अगर आप भी इस महीने एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। Mahindra की ओर से कई पॉपुलर SUVs और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट की घोषणा की गई है। कंपनी इस महीने ग्राहकों को अलग-अलग मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे ऑफर्स का फायदा दे रही है। यहां तक कि कुछ गाड़ियों पर कुल बचत 2.5 लाख रुपये तक भी पहुंच रही है।

किन गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट

Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV (Photo: Mahindra)

सबसे अधिक फायदा Mahindra XUV400 EV पर मिल रहा है। कंपनी इसके EC Pro और EL Pro वेरिएंट्स पर 2.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। हाल के दिनों में Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUVs BE 6 और XEV 9e की वजह से XUV400 EV की बिक्री पर असर पड़ा है, इसलिए कंपनी इस पर बड़ा ऑफर दे रही है।

BE 6 और XEV 9e MY2025 मॉडल

कंपनी इस समय MY2025 मॉडल्स वाले BE 6 और XEV 9e के पुराने स्टॉक को तेजी से क्लियर करने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से ग्राहकों को इन इलेक्ट्रिक SUVs पर बड़े डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। Mahindra BE 6 पर करीब 2 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है, जबकि XEV 9e पर 1.4 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Mahindra Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx पर भी इस महीने कंपनी जबरदस्त ऑफर दे रही है। यह SUV पहले से ही युवाओं और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती है। मई 2026 में ग्राहक इस लाइफस्टाइल SUV पर कुल 1.10 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इसमें 85,000 रुपये तक का सीधा कैश डिस्काउंट शामिल है, जबकि करीब 25,000 रुपये तक के एक्सेसरीज बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO पर भी कंपनी शानदार ऑफर दे रही है। इस कॉम्पैक्ट SUV पर कुल 60,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के एक्सेसरीज ऑफर शामिल हैं। XUV 3XO अपने फीचर्स, डिजाइन और सेफ्टी के कारण कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

Mahindra Scorpio

वहीं Mahindra Scorpio रेंज पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। Scorpio Classic पर 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। दूसरी तरफ Scorpio N के Z4 वेरिएंट पर 30,000 रुपये और Z8 वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo पर भी कंपनी 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। यह SUV खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है जो मजबूत और प्रैक्टिकल वाहन पसंद करते हैं। हालांकि इस महीने कंपनी की स्टैंडर्ड Bolero, XUV 7XO और 3-डोर Thar पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article