ऑटो न्यूज़

Mahindra ने लॉन्च किया XUV700 का नया ब्लेज एडिशन, 24.24 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Mahindra XUV700 New Blaze Edition: महिंद्रा ने भारत में ग्राहकों की चहेती एक्सयूवी700 का नया ब्लेज एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.24 लाख रुपये है। मैट रेड कलर में आई भारत की ये पहली कार है।

Image

कपनी एक्सयूवी700 का नया ब्लेज एडिशन लॉन्च कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन हुआ लॉन्च
  • कई मायनों में यूनीक है स्पेशल एडिशन
  • 24.24 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

Mahindra XUV700 New Blaze Edition: महिंद्रा ने हाल में नई एक्सयूवी 3एक्स0 एसयूवी भारत में लॉन्च की है जिसने मार्केट में आते ही खलबली मचा दी है। अब कपनी एक्सयूवी700 का नया ब्लेज एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडिशन को स्पेशल बनाने के लिए खास मैट रेड पेंट दिया है जो कई जगहों पर ब्लैक कॉम्बिनेशन के साथ आता है। महिंद्रा एक्सयूवी700 ब्लेज एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 24.24 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कार को एक्सयूवी700 के एएक्स7 एल वेरिएंट पर तैयार किया है, हालांकि इसके साथ सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम मिला है। कंपनी इसका उत्पादन सीमित संख्या में करने वाली है।

एएक्स7 एल पर आधारित

महिंद्रा ने नए ब्लेज एडिशन को एक्सयूवी700 के एएक्स7 एल वेरिएंट पर तैयार किया है और इसके मुकाबले स्पेशल एडिशन की कीमत 25,000 रुपये ज्यादा है। बता दें कि देश में अब तक किसी भी कंपनी ने मैट रेड पेंट किसी भी गाड़ी के साथ उपलब्ध नहीं कराया है, यही वजह है कि नया ब्लेज एडिशन बहुत यूनीक है और इसी लिए सीमित संख्या में इसका उत्पादन किया जा रहा है। रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में छत, विंग मिरर्स, ग्रिल, अलॉय व्हील्स और ए-बी-सी पिलर्स ब्लैक हैं। एसयूवी के अगले फेंडर्स और टेलगेट पर ब्लेज एडिशन बैज भी दिया गया है।

इंटीरियर ब्लैक, इंजन दमदार

महिंद्रा एक्सयूवी700 के ब्लेज एडिशन को ब्लैक थीम पर तैयार इंटीरियर दिया गया है। एसयूवी की अपहोल्स्ट्री पर लाल स्टिचिंग दी गई है, वहीं इसके एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल पर भी रेड एक्सेंट दिया गया है। ब्लेज एडिशन को तीन इंजन विकल्प और 7-सीटर लेआउट में बनाया गया है। इसके अलावा पेट्रोल को सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और डीजल को मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्प मिले हैं। एसयूवी के साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 200 एचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके बाद 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 185 एचपी ताकत और 420 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article