ऑटो न्यूज़

Mahindra ने वापस बुलाईं हजारों Scoaprio N और XUV700, कहीं आपकी SUV तो लिस्ट में नहीं?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 30, 2022, 01:52 PM IST

Mahindra ने अपनी नई Scorpio N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी किया है जिसमें 19,000 से ज्यादा SUVs को वापस बुलाया गया है. कंपनी सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है और मुफ्त में मरम्मत करेगी.

Image

इन दोनों कारों पर लंबी वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है और एक्सयूवी700 के लिए तो ग्राहकों को 2 साल इंतजार करना पड़ रहा है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Scorpio N और XUV700 हुईं रिकॉल
  • 19,000 से ज्यादा यूनिट वापस बुलाईं
  • Free में की जाएगी गाड़ियों की मरम्मत

Mahindra Scorpio And XUV700 Recall: महिंद्रा की दो एसयूवी जो इस समय मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं वो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 हैं. कंपनी की इन दोनों कारों पर लंबी वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है और एक्सयूवी700 के लिए तो ग्राहकों को 2 साल इंतजार करना पड़ रहा है. अब कंपनी ने इन दोनों एसयूवी के लिए खामोशी से रिकॉल जारी किया है. कंपनी ने इन दोनों एसयूवी की कुल 19,000 से ज्यादा यूनिट वापस बुलाई हैं जिनमें 12,566 एक्सयूवी700 हैं और 6,618 यूनिट स्कॉर्पियो एन की हैं. सभी प्रभावित एसयूवी का उत्पादन 1 जुलाई से 11 नवंबर 2022 के बीच किया गया है.

इस दिक्कत के चलते किया रिकॉल

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा द्वारा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 के लिए जारी रिकॉल इनके बेलो हाउसिंग में लगे रबर हब की जांच और उसे रिप्लेस करने के लिए किया गया है. बता दें कि इन दोनों एसयूवी के सिर्फ मैनुअल वेरिएंट को ही वापस बुलाया गया है और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर इसका कोई असर नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि इस दिक्कत की वजह वेंडर द्वारा क्वालिटी कंट्रोल में की गई लापरवाही है. इस समस्या में एसयूवी के क्लच बेल हाउसिंग में लगी रबर का ठीक तरह काम ना करना शामिल है.

मुफ्त में होगी कार की मरम्मत

महिंद्रा प्राथमिकता देते हुए सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है और उनकी गाड़ी की जांच और मरम्मत का काम मुफ्त में किया जाएगा. महिंद्रा एक्सयूवी700 को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था, वहीं नई स्कॉर्पियो एन को इसी साल जून में लॉन्च किया गया है. दोनों के साथ 2.2-लीटर एमहॉक डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल एमस्टेलियन इंजन दिए गए हैं. कंपनी ने इन दोनों इंजल विकल्पों को 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है. स्कॉर्पियो एन के चुनिंदा वेरिएंट्स को 4-व्हील ड्राइव मिला है, वहीं एक्सयूवी700 के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article