ऑटो न्यूज़

लीजिए पता लग गया... 5 दरवाजों वाली Mahindra Thar कब भारत में की जाएगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 28, 2023, 09:32 PM IST

Mahindra की नई Thar 5-Door को लेकर लंबे समय से बहुत सी खबरे आ रही हैं, कहीं लॉन्च की टाइमलाइन तो कहीं ग्लोबल डेब्यू की तारीख तक बता दी गई। लेकिन अब महिंद्रा ने बताया है कि नई थार कब लॉन्च की जाएगी।

Image

5 दरवाजों वाली नई महिंद्रा थार 2024 में कहीं लॉन्च की जाएगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने बताया कब आएगी थार 5-डोर
  • 15 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू थी अफवाह
  • कंपनी ने इंस्टाग्राम पर दी इसकी सफाई

Mahindra Thar 5-Door Launch Details: महिंद्रा थार 5-डोर को लेकर लंबे समय से कई सारे कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया गया था। ताजा खबरों में कहा जा रहा था कि महिंद्रा 15 अगस्त 2023 को नई थार 5-डोर से पर्दा हटाने वाली है और ये ग्लोबल डेब्यू भारत नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका से किया जाने वाला है। अब महिंद्रा ने इसे लेकर सब कुछ साफ कर दिया है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि कंपनी ने अब तक इस एसयूवी के लॉन्च की तारीख पर फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा ये भी बताया गया कि 5 दरवाजों वाली नई महिंद्रा थार 2024 में कहीं लॉन्च की जाएगी।

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।

नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प

5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जिनमें से 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी लॉन्च हो चुकी है, वहीं 5-डोर फोर्स गुरखा हैं जल्द मार्केट में एंट्री करेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article