ऑटो न्यूज़

टाटा पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है नई ह्यून्दे एक्सटर, कम कीमत वाली जोरदार कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 27, 2023, 09:55 PM IST

Tata Punch से सीधा मुकाबला करने वाली नई Hyundai Exter का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो गया है। कंपनी 10 जुलाई को नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो कम कीमत में पैसा वसूल कार बनकर सामने आएगी।

Image

नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर का प्रोडक्शन शुरू
  • 10 जुलाई को देश में होगी लॉन्च
  • कम कीमत में पैसा वसूल कार है

Hyundai Exter Production Begins: ह्यून्दे 10 जुलाई को भारत में अपनी सबसे छोटे साइज की एक्सटर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब इस कार का उत्पादन शुरू कर दिया है और ये भारत में टाटा पंच से सीधा मुकाबला करने आ रही है। नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अगर कंपनी इसकी कीमत को आकर्षक रखेगी तो निश्चित तौर पर नई कार मुकाबले का दबदबा भारतीय मार्केट से कम करने में कामयाब होगी। इस सेगमेंट की कारें मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं और टाटा मोटर्स की पंच अगर पसंद नहीं है तो ग्राहकों के लिए ये जोरदार विकल्प बनकर सामने आएगी।

हार्दिक पंड्या बेचेंगे नई एक्सटर

इस छोटे साइज की एसयूवी के ब्रांड एंबेसेडर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे। ह्यून्दे एक्सटर का ब्रांड एंबेसेडर बनने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैं एक्टर के लिए ब्रांड एंबेसेडर चुने जाने पर बहुत रोमांचित हूं। मुझे कारों का बहुत शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल के हिसाब से सटीक है। इसके अंदर काफी जगह मिलती है और ये खूब सारे फीचर्स से लोडेड है। मुझे विश्वास है कि भारत की जनता को इस कार से प्यार हो जाएगा।"

10 जुलाई को लॉन्च होगी एक्सटर

ह्यून्दे ने अपनी सबसे सस्ती एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी 10 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं कंपनी ने ये भी बताया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।

जारी है नई एक्सटर की बुकिंग

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ सेफ्टी फीचर्स भी पर्याप्त मिलेंगे जिनमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

नई ह्यून्दे एक्सटर के वेरिएंट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कार के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी नई कार को 5 ट्रिम्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट वेरिएंट में पेश करने वाली है। एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट इस रेंज का टॉप वेरिएंट होगा।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे एक्सटर के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी ने फैसला ले लिया है जो इस कार में मिलने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article