ऑटो न्यूज़

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर? जानिए पूरी तुलना

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: महिंद्रा Bolero और Bolero Neo के बीच कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर है? कीमत, फीचर्स, डिजाइन, इंटीरियर और इंजन पावर की पूरी तुलना जानिए। देखें कौन-सी SUV खरीदी जाए, क्लासिक Bolero या मॉडर्न Bolero Neo...

Image

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo/Photo-Mahindra

महिंद्रा की मशहूर एसयूवीज Bolero और Bolero Neo को कंपनी ने 2025 में अपडेट किया है। दोनों ही मॉडल अब पहले से ज्यादा फीचर-रिच और किफायती हो गए हैं, लेकिन दोनों का टारगेट ऑडियंस अलग है। एक पारंपरिक उपयोगकर्ताओं के लिए, तो दूसरी आधुनिक ग्राहकों के लिए। आइए जानते हैं, दोनों में क्या फर्क है और कौन-सी आपके लिए बेहतर साबित होगी।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: कीमत

Bolero: ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम)

Bolero Neo: ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम)

दोनों की कीमतें लगभग समान हैं। Bolero Neo का टॉप वेरिएंट सिर्फ ₹30,000 ज्यादा महंगा है।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: एक्सटीरियर डिजाइन

Bolero Neo का लुक ज्यादा अर्बन SUV स्टाइल वाला है, जबकि Bolero अपने पारंपरिक और रफ-टफ डिजाइन के लिए जानी जाती है। Neo में नया क्रोम ग्रिल, 16-इंच अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ और नए Jeans Blue व Concrete Grey कलर विकल्प मिले हैं। वहीं Bolero में ट्विन पीक्स लोगो, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, फॉग लैंप, और नया Stealth Black कलर विकल्प दिया गया है। Neo दिखती है ज्यादा मॉडर्न, जबकि Bolero लगती है ज्यादा दमदार और पारंपरिक।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: इंटीरियर और कम्फर्ट

Bolero Neo के केबिन में ज्यादा प्रीमियम फील है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, लेदरेट सीट्स, और दो इंटीरियर थीम (Mocha Brown व Lunar Grey) मिलती हैं। वहीं Bolero में 7-इंच स्क्रीन और सीमित इंटीरियर विकल्प हैं। दोनों SUVs में अब Type-C चार्जिंग पोर्ट्स और बेहतर स्टोरेज स्पेस दिया गया है। Neo का केबिन आधुनिक और फीचर-फ्रेंडली है, जबकि Bolero का इंटीरियर सिंपल और टिकाऊ है।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: फीचर्स की तुलना

Bolero Neo में 9-इंच इंफोटेनमेंट, रिवर्स कैमरा, क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVMs है। Bolero में बेसिक फीचर्स जैसे रियर पार्किंग सेंसर, Type-C पोर्ट्स और डुअल एयरबैग है। फीचर्स के मामले में Bolero Neo आगे है।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों SUVs में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, लेकिन उनकी पावर अलग है। Bolero Neo में 100 PS और 260 Nm टॉर्क और Bolero में 75 PS और 210 Nm टॉर्क है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और RWD सेटअप है। Neo ज्यादा पावरफुल और स्मूथ ड्राइव देती है, जबकि Bolero ज्यादा माइलेज-फ्रेंडली और भरोसेमंद है।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: कौन-सी SUV आपके लिए सही?

अगर आप ग्रामीण इलाकों, फील्डवर्क, या हार्ड यूज़ के लिए SUV ढूंढ रहे हैं, तो Mahindra Bolero आपके लिए परफेक्ट है। सिंपल, मजबूत और मेंटेनेंस-फ्री। अगर आप शहर में चलाने, कंफर्ट, और आधुनिक फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो Bolero Neo बेहतर विकल्प है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article