ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी नई जनरेशन वाली KTM 390 एडवेंचर, इन धांसू फीचर्स से होगी लैस

KTM की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। भारत में एडवेंचर बाइक्स को भी काफी पसंद किया जाने लगा है और KTM की 390 एडवेंचर, भारत में पसंद की जाने वाली एडवेंचर बाइक्स में शामिल है। हाल ही में नई जनरेशन वाली KTM 390 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि इस बाइक में आपको क्या नया ऑफर किया जाएगा।

Image

फिर दिखी नई जनरेशन वाली KTM 390 एडवेंचर, इन धांसू फीचर्स से होगी लैस

Photo : Times Now Digital

KTM 390 Adventure: भारत में एडवेंचर बाइक्स को काफी पसंद किया जाने लगा है। जानी-मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी KTM की 390 एडवेंचर बाइक को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में नई जनरेशन वाली KTM 390 एडवेंचर को टेस्टिंग के दौरान भारत में स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी कई बार KTM 390 एडवेंचर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि बाइक की नई जनरेशन में आपको क्या खास और नए फीचर्स मिल सकते हैं।

कब होगी लॉन्च?

इस बाइक को भारत में साल 2024 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। बाइक में आपको बिल्कुल नया डिजाइन देखने को मिलता है। बाइक की सिटिंग पोजीशन अब बिल्कुल सीधी है। साथ ही बाइक में एक काफी बड़ी विंडशील्ड भी देखने को मिलती है। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की जानकारी में यह भी पता चला है कि बाइक में आपको नई जनरेशन वाली KTM ड्यूक 390 वाला इंजन ऑफर किया जा सकता है।

ताकत और कीमत

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इस बाइक में नई जनरेशन वाली ड्यूक 390 का 399cc वाला लिक्विड कूल्ड इंजन ऑफर किया जा सकता है। यह इंजन 45 हॉर्सपावर की ताकत और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार नई जनरेशन वाली 390 एडवेंचर में एक क्विकशिफ्टर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो बाइक कि कीमत 3 से 3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article