ऑटो न्यूज़

4 जुलाई को लॉन्च होने वाली है 2023 Kia Seltos, वो सारी बातें जो आप जानना चाहते हैं

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 29, 2023, 10:27 PM IST

Kia India 4 जुलाई को नई Seltos Facelift लॉन्च करने वाली है। इसके पहले ही इस SUV की बहुत सारी जानकारी सामने आ गई है, यहां हम आपको इसके बारे में वो सारी बातें बता रहे हैं जो आप जानना चाहते हैं।

Image

अगले हिस्से में लगी ग्रिल का साइज बढ़ा दिया गया है और एलईडी हेडलैंप्स भी पहले से पतले हो गए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट
  • 4 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च
  • जोरदार फीचर्स से लैस होगी कार

2023 Kia Seltos Facelift: किआ इंडिया 4 जुलाई को नई सेल्टोस फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च करने वाली है और इस एसयूवी की बहुत सारी जानकारी पहले ही सामने आ गई है। कंपनी नई 2023 सेल्टोस फेसलिफ्ट को खूब सारे नए फीचर्स और एक्सटीरियर में बड़े बदलावों के साथ पेश करने वाली है। स्टाइल और डिजाइन के मामले में भी नई सल्टोस मौजूदा मॉडल से काफी अलग है जिसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी अंदाज में तैयार किया गया है। अगले हिस्से में लगी ग्रिल का साइज बढ़ा दिया गया है और एलईडी हेडलैंप्स भी पहले से पतले हो गए हैं।

दिखने में पहले से काफी अलग

2023 किआ सेल्टोस के अगले बंपर में भी बदलाव किए गए हैं और इसके दोनों ओर फॉगलैंप्स लगे हुए हैं। नए अलॉय व्हील्स ने एसयूवी को और भी जोरदार लुक दिया है और किआ ने इसके पिछले हिस्सा में भी कई बदलाव किए हैं। हालांकि साइड प्रोफाइल मोटा-मोटा पुराना वाला ही है। सेल्टोस फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से में एलईडी टेललाइट्स अब बिना क्रोम ग्रार्निश के आए हैं और इस बार संभवतः कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से क्रोम का काम उपलब्ध कराया है।

एडीएएस से लैस होगी एसयूवी

किआ इंडिया ने 2023 सेल्टोस के केबिन में मामूली बदलाव किए हैं जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, नया सेंटर कंसोल और एसी वेंट्स शामिल हैं। हालांकि यहां सबसे बड़े अपडेट एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इसके बाद एसयूवी के साथ मौजूदा मिलने वाले फीचर्स मिले हैं जिनमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड टेलिमेटिक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

2023 सेल्टोस के साथ पहले जैसा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। ये दोनों इंजन क्रमशः 113 बीएचपी ताकत और 114 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान है कि नई एसयूवी को टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो ह्यून्दे वर्ना और एल्कजार के साथ मिलता है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, स्कोडा कुशक, एमजी एस्टर और फोक्सवैगन टाइगुन से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article