ऑटो न्यूज़

मैन्युअल कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे

अक्सर लोग ड्राइविंग के दौरान कुछ ऐसी आम गलतियां कर बैठते हैं, जो शुरुआत में मामूली लगती हैं लेकिन लंबे समय में गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान पहुंचाती हैं और रिपेयर खर्च को कई गुना बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी चाहिए...

Image

car driving tips/Photo-AI

मैन्युअल गियर वाली कार चलाना कई लोगों के लिए ड्राइविंग का असली मजाहोता है। इसमें क्लच, गियर और एक्सीलेरेटर के बीच का तालमेल कार पर पूरा नियंत्रण देता है। लेकिन यही ड्राइविंग स्टाइल अगर गलत तरीके से अपनाई जाए, तो आपकी कार की क्लच प्लेट, गियरबॉक्स और इंजन पर भारी असर डाल सकती है। अक्सर लोग ड्राइविंग के दौरान कुछ ऐसी आम गलतियां कर बैठते हैं, जो शुरुआत में मामूली लगती हैं लेकिन लंबे समय में गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान पहुंचाती हैं और रिपेयर खर्च को कई गुना बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी चाहिए...

1. क्लच दो दबाकर रखना

कई ड्राइवर ट्रैफिक सिग्नल या जाम में रुकने पर भी क्लच पैडल दबाकर रखते हैं। यह क्लच प्लेट पर लगातार प्रेशर डालता है, जिससे वह जल्दी घिस जाती है। बेहतर होगा कि आप गाड़ी न्यूट्रल में डालकर क्लच से पैर हटा लें।

2. गलत स्पीड पर गियर बदलना

हर गियर की अपनी स्पीड रेंज होती है। कम स्पीड पर हाई गियर या तेज स्पीड पर लोअर गियर डालने से इंजन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इससे माइलेज घटता है और इंजन की लाइफ कम होती है। हमेशा गाड़ी की स्पीड के हिसाब से गियर बदलें।

3. आधा क्लच चलाना

कई लोग ट्रैफिक या चढ़ाई पर ‘हाफ क्लच’ में गाड़ी चलाते हैं यानी क्लच को आधा दबाकर रखते हैं। यह तरीका क्लच प्लेट को जल्दी जलाता है। ऐसे हालात में हैंडब्रेक या हल्के एक्सीलेरेटर का प्रयोग करना बेहतर होता है।

4. गियर लीवर पर लगातार हाथ रखना

ड्राइविंग के दौरान कुछ लोग गियर लीवर पर हाथ टिकाकर रखते हैं, जो गलत आदत है। इससे गियरबॉक्स के अंदर के कंपोनेंट्स पर लगातार हल्का दबाव पड़ता है और समय के साथ वे ढीले पड़ सकते हैं। हमेशा दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखें।

5. अचानक एक्सीलेरेटर दबाना

अचानक एक्सीलेरेटर दबाने से इंजन पर झटका पड़ता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इससे न सिर्फ माइलेज कम होता है, बल्कि इंजन की परफॉर्मेंस भी घटने लगती है। कोशिश करें कि स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article