ऑटो न्यूज़

येज्डी ने लॉन्च की भारत की सबसे सस्ती बॉबर मोटरसाइकिल, इसका लुक बना देगा दीवाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:44 PM IST

जावा मोटरसाइकिल ने भारतीय मार्केट में बिल्कुल नई और देश की सबसे सस्ती बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जो दिखने में काफी खूबरसूरत है. कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2,06,500 रुपये तय की है.

Image

इस मोटरसाइकिल के टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 2,09,000 रुपये है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जावा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल लॉन्च
  • दिखने में जोरदार है जावा 42 बॉबर बाइक
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2,06,500 रुपये

Yezdi Jawa 42 Bobber Motorcycle: येज्डी जावा ने भारत में अपनी बिल्कुल नई जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2,06,500 रुपये रखी गई है. इस मोटरसाइकिल के टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 2,09,000 रुपये है. ये कंपनी की ओर से भारतीय मार्केट में सबसे सस्ती बॉबर मोटरसाइकिल है. जावा 42 बॉबर को तीन रंगों - मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और डुअल टोन जेस्पर रेड में उपलब्ध कराया गया है.

बिना ताम-झाम वाली मोटरसाइकिल

जावा मोटरसाइकिल ने नई जावा 42 बॉबर को कंपनी के सिग्नेचर स्टाइल में तैयार किया है. नई बाइक के साथ छोटा फेंडर और नीची सीट के अलावा पिछले हिस्से में काफी चौड़ा टायर दिया गया है. यहां आपको जोरदार फिनिश मिलने के साथ-साथ कुछ आगे लगे हुए फुटपैग्स मिलेंगे. दिखने में बहुत कुछ ये नई मोटरसाइकिल जावा की पेराक जैसी दिखती है जिसे कई बड़े बदलावों के साथ मार्केट में लाया गया है.

कितना दमदार है बॉबर का इंजन

येज्डी ने नई जावा 42 बॉबर के साथ 334 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 30 एचपी ताकत और 32.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. बाइक के इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, कहने का मतलब इस बाइक में 6 गियर दिए गए हैं. नई बॉबर बाइक के साथ कॉन्टिनेंटल डुअल-चैनल एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम सामान्य रूप से दिया गया है. बता दें कि कम कद वालों के हिसाब से ये मोटरसाइकिल बहुत उपयुक्त साबित होने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article