टीजर में क्या-क्या दिखा
नई वी-क्रॉस के टीजर में इसका डैशबोर्ड भी नजर आया है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही है। इसमें पुराना स्टीयरिंग व्हील और एनलॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिजिटल एमआईडी शामिल है। इसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूदा मॉडल वाला ही लग रहा है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। हालांकि नई इसुजु वी-क्रॉस के साथ 3 पॉइंट सीटबेल्ट पीछे बैठने वाले सभी पैसेंजर्स के लिए दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन मिलेगा
नई इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस के साथ पहले वाला 1.9-लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 163 एचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए हैं। ये पिकअप 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के विकल्पों के साथ आता है। फिलहाल इसुजु 8 रंगों में वी-क्रॉस बेच रही है जिनमें ऑरेंज, ब्लू, रेड, व्हाइट, ग्रे, सिल्वर और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। हमारा मानना है कि कंपनी कुछ नए रंगों में भी 2024 मॉडल को पेश कर सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा हिलक्स से होने वाला है।
