ऑटो न्यूज़

कार का ये हेडलाइट सड़क पर दिखाएगा 'आगे क्या आने वाला है', बचेगी लाखों जिंदगियां!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 04:33 PM IST

Hyundai नई हेडलैंप तकनीक पर काम कर रही है जिसके अंतर्गत सड़क पर आने वाली चीजों की जानकारी हेडलैंप साइन बनाकर देगा।

Image

ह्यून्दे का कहना है कि ड्राइवरों के अलावा पैदल यात्रियों के लिए भी ये एक कम्यूनिकेशन फीचर का काम करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ला रही नई हेडलैंप तकनीक
  • सड़क पर साइज बनाकर जानकारी
  • फिलहाल टेक काम कर रही ह्यून्दे

Hyundai New Headlamp Technique: ह्यून्दे मोबिस एक अनोखी हेडलैंप तकनीक पर काम कर रही है जिसका नाम एचडी लाइटिंग है और ये एक्सिडेंट से बचाने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं। सड़क पर चलते समय ये हेडलैंप आपको रोड की लाइव जानकारी सड़क पर डिस्प्ले करते हैं, रात में कई बार ये चिन्ह नजर नहीं आते हैं। ह्यून्दे का कहना है कि ड्राइवरों के अलावा पैदल यात्रियों के लिए भी ये एक कम्यूनिकेशन फीचर का काम करता है। इस तकनीक की मदद से कई सारे लोगा आगे आने वाली सड़क की सही जानकारी हासिल कर सकेंगे और दुर्घटना से बचाव हो सकेगा।

सड़क पर कैसे दिखेंगे चिन्ह?

नई तकनीक में एचडी लाइटिंग सिस्टम सड़क पर आकार या लिखावट दिखाता है। उदाहरण के लिए, अगर आगे सड़क का काम चल रहा हो तो ये हेडलैंप साइन बनाकर ड्राइवर को आगाह करता है। इसके अलावा जहां से पैदल यात्री गुजर रहे हैं वहां भी पैदल पार पथ का साइन दिखाई देने लगेगा। बता दें कि इस हेडलैंप तकनीक में डिजिटल माइक्रो मिरर डिवाइस पर काम करती है और कई सारे छोटे मिरर्स बनकर बतौर रिफ्लैक्टर काम करते हैं। सेंसर्स के साथ जीपीएस नेविगेशन से सारी जानकारी मिलती है।

25,000 माइक्रो एलईडी से बना

एचडी लाइटिंग सिस्टम 25,000 माइक्रो एलईडी से बनाया गया है जिनका साइज 0.4 मिमी है। सामान्य कारों में लगने वाले एलईडी लाइट्स से इनकी संख्या करीब 250 गुना है। फिलहाल कंपनी ने इस तकनीक का मास प्रोडक्शन यानी ग्राहकों के लिए इसका उत्पादन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन एक बार इस तकनीक के मार्केट में आ जाने पर हजारों की संख्या में लोग सिर्फ इसके चलते अपनी जान बचा सकेंगे। खासतौर पर रात के अंधेरे में जब आपको कई जगह ट्रैफिक साइन नजर नहीं आते, तक ये तकनीक बहुत मददगार साबित होने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article