अगर आप जुलाई में एक नई कार की तैयारी में हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Hyundai की ओर से कंपनी के कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। सबसे ज्यादा फायदा Hyundai Creta के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को कुल 85,000 रुपये तक की बचत करने का मौका मिलेगा।
Hyundai Creta पर सबसे अधिक फायदा
Hyundai की सबसे लोकप्रिय एसयूवी Creta पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। बेस E वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर कंपनी 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, अगर ग्राहक अपनी पुरानी योग्य गाड़ी को स्क्रैप कराते हैं तो उन्हें 50,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी मिलेगा। इस तरह कुल लाभ 85,000 रुपये तक पहुंच जाता है।
वहीं Creta Electric खरीदने वाले ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ग्राहक 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं।
Alcazar और Verna पर भी आकर्षक ऑफर
अगर आप बड़ी फैमिली एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो Hyundai Alcazar पर भी शानदार बचत का मौका है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एलिजिबल ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव या 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। कुछ मामलों में अपग्रेड बेनिफिट भी उपलब्ध है। वहीं Hyundai Verna पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ग्राहक 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट या 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं।
Exter, Grand i10 Nios और i20 पर भी बचत
वहीं, HX2 को छोड़कर Hyundai Exter के अधिकतर वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।
Grand i10 Nios के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक और CNG वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। एलिजिबल ग्राहकों को एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर्स का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है।
Hyundai i20 के सभी वेरिएंट्स (Era ट्रिम को छोड़कर) पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।
Aura और Venue पर ऑफर
Hyundai Aura के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये और CNG वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट मिल रहा है। इसके अलावा 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं Hyundai Venue और Venue N Line पर इस महीने कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन एलिजिबल ग्राहकों को 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिल सकता है।
