ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में बंपर निवेश करेगी Hyundai India, बनाने वाली है बैटरी असेंबली यूनिट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 11, 2023, 07:18 PM IST

Hyundai India इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्लान बना चुकी है और देश के ईवी सैक्टर में बंपर निवेश करने वाली है। ह्यून्दे नई बैटरी असेंबली यूनिट शुरू करने साली है जहां सालाना 1.78 लाख बैटरी बनाई जाएंगी।

Image

सभी वाहन निर्माता ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें ग्राहकों को बेचने की ताक में हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईवी मार्केट में पकड़ बनाएगी ह्यून्दे
  • 20,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट
  • सालाना बनाई जाएंगी 1.78 लाख बैटरी

Hyundai Set To Invest Big For Electric Vehicles: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी वाहन निर्माता इस मौके को भुनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें ग्राहकों को बेचने की ताक में हैं। वाहन कंपनी Hyundai Motor India इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने और वाहन मंचों के आधुनिकीकरण के लिए तमिलनाडु में अगले 10 साल में चरणबद्ध तरीके से 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा

Hyundai Motor India के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा, “हुंदै तमिलनाडु में सबसे बड़े निवेशकों में से एक रही है और लगातार निवेश करती रही है। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुंदै की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

मुख्य स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन

उन्होंने कहा, “दीर्घकालिक योजना के रूप में कंपनी ने भारत में हुंदै के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण के लिए एक आधार के रूप में तमिलनाडु को विकसित करने और स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप दिया है।” कंपनी ने कहा कि वह एक बैटरी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसकी क्षमता 1,78,000 बैटरी सालाना की होगी। कंपनी इसके अलावा अलगे पांच वर्षों में प्रमुख राजमार्गों पर मुख्य स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी लगाएगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article