ऑटो न्यूज़

Hyundai Grand i10 Nios का कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च, 7 लाख रुपये से भी कम कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 11, 2024, 06:54 PM IST

2024 Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition: ह्यून्दे इंडिया ने ग्रैंड आई10 निओस का नया कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.93 लाख रुपये है। कंपनी ने कई बदलावों के साथ नई ग्रैंड आई10 निओस का कॉर्पोरेट वेरिएंट लॉन्च किया है।

Image

कंपनी ने कई बदलावों के साथ नई ग्रैंड आई10 निओस का कॉर्पोरेट वेरिएंट लॉन्च किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड i10 निओस कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.93 लाख
  • नए फीचर्स के साथ आया नया एडिशन

2024 Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती कार ग्रैंड आई10 निओस का नया कॉर्पोरेट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए वेरिएंट की जगह इस कार लाइनअप में मैग्ना और स्पोर्ट्ज वेरिएंट के बीच की है और कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.93 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने कई बदलावों के साथ नई ग्रैंड आई10 निओस का कॉर्पोरेट वेरिएंट लॉन्च किया है। नए वेरिएंट को 15-इंच के डुअल टोन स्टाइल स्टील व्हील्स दिए गए हैं, इसके अलावा ब्लैक ग्रिल, बॉडी कलर के डोर हैंडल, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट और टेलगेट पर कॉर्पोरेट एडिशन बैज दिया गया है।

किन फीचर्स से है लोडेड

ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस कॉर्पोरेट एडिशन को नए अमेजन ग्रे कलर में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल वाले बाकी रंग भी इसके साथ उपलब्ध हैं। कॉर्पोरेट वेरिएंट में डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है जिसमें हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फुटवेल लाइटिंग, 6.75-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। नए वेरिएंट को इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ड्राइवर सीट के लिए ऑटो डाउन पावर विंडो फंक्शन, स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स, चार स्पीकर्स, रियर पावर आउटलेट और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

सेफ्टी और इंजन स्टैंडर्ड

ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस कॉर्पोरेट एडिशन को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ी है। इसके साथ 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, सभी सीट्स पर तीन पॉइंट सीटबेल्ट और इंपेक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक फंक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन 82 बीएचपी ताकत और 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article