Tata EV Discounts May 2026: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और अब ईवी पर स्विच करने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Tata Motors ने मई 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर शानदार छूट की घोषणा की है। कंपनी अपनी कई पॉपुलर EVs पर 50 हजार रुपये से लेकर 3.8 लाख रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, ग्रीन बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे फायदे शामिल हैं।
किन ईवी पर मिल रहा डिस्काउंट
Tata Curvv EV

Tata EV Discounts (tata motors)
सबसे ज्यादा फायदा Tata Curvv EV पर मिल रहा है। यह इलेक्ट्रिक SUV-कूपे इस समय Tata की सबसे ज्यादा डिस्काउंट पाने वाली EV बन गई है। MY24 और MY25 मॉडल्स पर कंपनी 3.3 लाख रुपये से लेकर 3.8 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है। वहीं MY26 मॉडल्स पर भी 3.3 लाख रुपये तक की छूट उपलब्ध है। Curvv EV अपने स्टाइलिश डिजाइन और लंबी रेंज के कारण पहले से ही चर्चा में है और अब भारी डिस्काउंट इसे और आकर्षक बना सकता है।
Tata Punch EV
Tata Punch EV पर भी इस महीने शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। MY24 और MY25 लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर कुल 2.1 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं मिड-रेंज वेरिएंट्स पर 1.9 लाख रुपये तक और Smart ट्रिम पर करीब 1.6 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। MY26 मॉडल्स पर भी 1.2 लाख से 1.4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। Punch EV को खासकर पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV पर भी कंपनी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। MY24 और MY25 मॉडल्स पर कुल 1.2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। हालांकि MY26 मॉडल्स पर छूट थोड़ी कम है और यह लगभग 50 हजार रुपये तक सीमित रखी गई है। Nexon EV Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल है।
Tata Tiago EV
Tata Tiago EV पर भी कंपनी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। MY24 और MY25 LR XZ+ वेरिएंट्स पर करीब 2.1 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। वहीं LR XT वेरिएंट्स पर 1.8 लाख रुपये और MR वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं। MY26 मॉडल्स पर भी 60 हजार रुपये से लेकर 1.2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। Tiago EV को Tata की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार माना जाता है।
Tata Harrier EV
इसके अलावा, Tata Harrier EV पर भी कंपनी 1.5 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और इंटरवेंशन बोनस जैसे ऑफर शामिल हैं। Harrier EV Tata की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV मानी जाती है और लंबी रेंज व बड़े आकार के कारण फैमिली ग्राहकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ये सभी ऑफर्स डीलरशिप स्तर पर उपलब्ध हैं और अलग-अलग शहरों में इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। कई मामलों में स्टॉक उपलब्धता भी डिस्काउंट को प्रभावित कर सकती है। इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी माना जा रहा है।
इलेक्ट्रिक कार बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए Tata Motors अपने ग्राहकों को ईवी कम दाम पर खरीदने का मौका दे रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और पहली EV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह ईवी खरीदारी का सही समय हो सकता है।
