ऑटो न्यूज़

क्या AC, टायर प्रेशर और Driving Mode से सचमुच बचता है Petrol? जानिए माइलेज बढ़ाने का तरीका

हर कार चलाने वाला व्यक्ति चाहता है कि फ्यूल की बचत की जाए। हालांकि, बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं कि एसी, टायर प्रेशर और ड्राइविंग मोड की पेट्रोल बचाने में अहम भूमिका हो सकती है।

Image

ऐसे बचाएं फ्यूल (AI Generated Image)

How to Save Car Fuel: हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी गाड़ी कम से कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करे। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या AC बंद रखने, सही टायर प्रेशर बनाए रखने और सही ड्राइविंग मोड चुनने से वाकई माइलेज बढ़ सकता है? आइए जानते हैं इन कारकों का कार के माइलेज पर कितना प्रभाव पड़ता है, समझते हैं-

AC चलाने से कितना फर्क पड़ता है?

कार का AC इंजन या बैटरी से ऊर्जा लेता है, इसलिए इसका इस्तेमाल ईंधन की खपत को प्रभावित कर सकता है। खासकर गर्म मौसम में लगातार AC चलाने पर कार का Fuel Consumption बढ़ सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि माइलेज बढ़ाने के लिए हमेशा AC बंद कर कार चलानी चाहिए। तेज गर्मी में खिड़कियां खोलकर चलाने से हवा का प्रतिरोध बढ़ सकता है, खासकर हाई स्पीड पर। ऐसे में AC बंद करने का फायदा उतना नहीं मिल सकता जितना आप सोच रहे हैं। बेहतर तरीका यह है कि कार का AC जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। कार में बैठते ही AC को बहुत कम तापमान पर सेट करने के बजाय सामान्य आरामदायक तापमान रखें।

सही टायर प्रेशर

टायर का प्रेशर कम होने पर सड़क के साथ टायर का संपर्क और Rolling Resistance बढ़ सकता है। इसका मतलब इंजन को कार को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और ईंधन की खपत बढ़ सकती है। इसलिए कार के टायर में वही प्रेशर रखना चाहिए जो कार निर्माता की ओर से बताया जाता है। यह जानकारी आमतौर पर कार के Door Frame, Fuel Lid के पास या Owner's Manual में दी जाती है।

Driving Mode का भी पड़ता है असर

आजकल कई कारों में Eco, Normal और Sport जैसे अलग-अलग Driving Modes मिलते हैं। इन मोड्स का इस्तेमाल कार के Throttle Response, Gear Shifting और कुछ मॉडलों में AC या दूसरे सिस्टम के बिहेवियर को बदल सकता है। अगर आपका उद्देश्य ज्यादा माइलेज पाना है और सड़क की स्थिति सामान्य है, तो Eco Mode मददगार हो सकता है। यह कार को ज्यादा एग्रेसिव तरीके से Accelerate करने से रोकने और शांत ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाता है।

ऐसे बढ़ाएं माइलेज

सबसे पहले तो यही समझें कि माइलेज बढ़ाने के लिए कार को स्मूद तरीके से चलाना सबसे जरूरी है। बार-बार तेज एक्सेलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बचें और कोशिश करें कि कार को एक स्थिर गति पर चलाया जाए। जरूरत न होने पर कार को लंबे समय तक Idle न रखें और कार में बेवजह भारी सामान भी न रखें। अगर आपकी कार में Eco Driving Mode है, तो सामान्य परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। AC को जरूरत के मुताबिक चलाएं और नियमित रूप से कार की सर्विस करवाते रहें। इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article