ऑटो न्यूज़

Honda बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है नया टू-व्हीलर, देखें स्कूटर होगा या नई बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 6, 2023, 07:52 PM IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नए टू-व्हीलर का टीजर जारी कर दिया है जो संभावित रूप से नई होंडा डिओ 125 का है। कंपनी ने नए स्कूटर को काफी आकर्षक बनाया है ताकि युवा ग्राहकों को ये पसंद आए।

Image

होंडा टू-व्हीलर्स के नए टीजर में जो पुर्जे नजर आ रहे हैं वो किसी स्टाइलिश स्कूटर के लग रहे हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नए होंडा टू-व्हीलर का टीजर जारी
  • संभावित रूप से नई होंडा डिओ 125
  • भारत में बहुत जल्द लॉन्च होगी डिओ

New Honda Two-Wheeler Teased: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द मार्केट में नई टू-व्हीलर लॉन्च करने वाली है जिसका टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। हालांकि इस टीजर वीडियो को देखकर ये नहीं समझ आ रहा है कि नया टू-व्हीलर एक स्कूटर होगा या 300 सीसी एडवेंचर बाइक जो होंडा सीबी300एफ पर आधारित होगी। हमारा अनुमान है कि कंपनी का अगला लॉन्च नया स्कूटर होगा जो संभावित रूप से नया डिओ 125 हो सकता है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि होंडा टू-व्हीलर्स के नए टीजर में जो पुर्जे नजर आ रहे हैं वो किसी स्टाइलिश स्कूटर के लग रहे हैं।

टीजर स्कूटर का हो सकता है

ये संभवतः नए स्कूटर का टीजर है और एडवेंचर मोटरसाइकिल में वैसे भी फ्लोरबोर्ड नहीं होता और साइड पैनल्स अलग किस्म के होते हैं। टीजर में विजुअल्स से साफ हो रहा है कि युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी नई होंडा डिओ 125 को फंकी ग्राफिक्स देने वाली है। इसके अलावा स्कूटर को पैना डिजाइन दिया गया है और इसे कई रंगों में लॉन्च किया जाने वाला है। भारतीय मार्केट में होंडा के नए स्कूटर का मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा एक्टिवा 125 और ग्राजिया 125 से होने वाला है।

होंडा के पास नहीं है स्पोर्टी स्कूटर

फिलहाल होंडा एक्टिवा और ग्राजिया मार्केट में बिक रही हैं, लेकिन होंडा टू-व्हीलर्स के पास कोई स्पोर्टी 125 सीसी स्कूटर नहीं है। इस कमी को कंपनी संभवतः नई डिओ 125 के साथ पूरा करने वाली है जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि नई डिओ के साथ एक्टिवा और ग्राजिया वाला 125 सीसी इंजन दिया जाएगा जो बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ बदलाव के साथ आ सकता है। हमारा अनुमान है कि ग्राजिया 125 के मुकाबले नई डिओ की कीमत कुछ ज्यादा होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article