ऑटो न्यूज़

इस कीमत में और चाहिए! 70,000 रुपये की Hero Splendor iSmart BS-VI

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 10, 2023, 05:29 PM IST

Hero MotoCorp ने भारतीय मार्केट में देश की पहली BS-VI बाइक नई Splendor iSmart 2019 में लॉन्च की थी जिसकी एक्सशोरूम कीमत अब 70,000 रुपये से अधिक है. पिछले मॉडल के मुकाबले नई बाइक परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों में बेहतर है.

Image

पिछले मॉडल के मुकाबले ये ना सिर्फ प्रदर्शन में दमदार हो गई है, बल्कि पहले से ज्यादा माइलेज भी देने लगी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पैसा वसूल हीरो स्प्लैंडर आईस्मार्ट BS-VI
  • एक्सशोरूम कीमत करीब 70,000 रुपये
  • भारत की पहली BS-VI उपयुक्त बाइक

Hero Splendor iSmart BS-VI: भारतीय ग्राहकों के चहेते ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प ने लोगों की पसंदीदा बाइक स्प्लैंडर का नया मॉडल 2019 में लॉन्च किया था. कंपनी ने BS-VI मानकों वाली स्प्लैंडर आईस्मार्ट मार्केट में उतारी जिसकी एक्सशोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी गई थी, अब इसकी कीमत 70,000 रुपये से ज्यादा हो चुकी है. हीरो मोटोकॉर्प की मानें तो ये बाइक 110 सीसी फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ आई है जो 9 बीएचपी ताकत बनाता है, इसके अलावा पिछले मॉडल के मुकाबले ये ना सिर्फ प्रदर्शन में दमदार हो गई है, बल्कि पहले से ज्यादा माइलेज भी देने लगी है.

BS-VI मानकों वाली पहली बाइक

हीरो मोटोकॉर्प की ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के पूर्व हेड मालो ले मेजों ने कहा, “नई स्प्लैंडर आईस्मार्ट भारत की पहली BS-VI मानकों वाली बाइक है जिसे नए इंजन और नए चेसी के साथ पेश किया गया है, इसे पूरी तरह कंपनी के सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में तैयार किया गया है जो राजस्थान के जयपुर में स्थित है. ये लॉन्च हीरो मोटोकॉर्प के BS-VI प्रोडक्ट रेंज को BS-VI बनाने के अपने वादे को दर्शाता है.”

आने वाली हैं कई नई BS-VI बाइक्स

हीरो मोटोकॉर्प में सेल्स, आफ्टर सेल्स और पार्ट्स के हेड संजय भान ने कहा, “नई हीरो स्प्लैंडर आईस्मार्ट कई चरणों में देशभर के ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी क्योंकि अब कंपनी इसका उत्पादन बढ़ा रही है. ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और मार्केट की दशा को साथ लेकर ये नीति बनाई गई है. नई बाइक की कीमत से आपको अंदाजा हो जाएगा कि हमारी आगामी BS-VI बाइक्स की कीमत कितनी होने वाली है.”

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article