ऑटो न्यूज़

Hero Pleasure Plus का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 80,000 रुपये से भी कम कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2024, 04:00 PM IST

Hero Pleasure Plus Xtec Sports: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय ग्राहकों के चहेते प्लेजर प्लस एक्सटेक स्कूटर का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए स्पोर्ट वेरिएंट ने जेडएक्स और एक्सटेक कनेक्टेड वेरिएंट के बीच की जगह घेरी है।

Image

अब मार्केट में स्लेजर प्लस एक्सटेक के कुल 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स
  • कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट
  • 80,000 रुपये से भी कम कीमत

Hero Pleasure Plus Xtec Sports: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में प्लेजर प्लस एक्सटेक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर प्लेजर को स्पोर्टी अंदाज में पेश किया है और नए स्पोर्ट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 79,738 रुपये रखी गई है। हीरो प्लेजर स्कूटर के मौजूदा पोर्टफोलियो में नए स्पोर्ट वेरिएंट ने जेडएक्स और एक्सटेक कनेक्टेड वेरिएंट के बीच की जगह घेरी है। अब मार्केट में स्लेजर प्लस एक्सटेक के कुल 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं। मुकाबले की बात करें तो होंडा एक्टिवा 6जी, और डिओ के साथ टीवीएस जूपिटर और स्कूटर जेस्ट 110 से ये हीरो स्कूटर टक्कर लेगा।

नए में क्या-क्या मिला

हीरो मोटोकॉर्प ने प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स वेरिएंट के साथ कई बदलाव किए हैं, इससे ये ताजा हो गई है। नए स्पोर्ट्स 110 सीसी वेरिएंट को नया अब्रेक्स ऑरेंज ब्लू कलर दिया गया है जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसमें नीला प्राइमरी और ऑरेंज सेकेंडरी कलर है। इसके साथ ग्राफिक्स दिए गए हैं जिनमें दोनों साइड 18 नंबर लिखा गया है, ये नंबर आपको फ्रंट एप्रॉन पर भी मिलता है। इसके स्पोर्टी लुक को पूरा करने के लिए बॉडी कलर के ग्रैब रेल्स और रिम पर ऑरेंज हाइलाइट्स मिल हैं यहां अलॉय व्हील्स भी ब्लैक हैं।

कितना दमदार है इंजन

तकनीकी रूप से इस स्कूटर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स को 110.9 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 8 बीएचपी ताकत और 8.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, इसे सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। स्कूटर के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में प्रीलोड अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं इसके अलॉय व्हील्स 10 इंच के हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article