ऑटो न्यूज़

Hero लॉन्च करने वाली है 2023 Xtreme 160R, लुक देख खरीदने शोरूम पहुंच जाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 13, 2023, 11:12 PM IST

Hero MotoCorp भारत में कल यानी 14 जून को नई 2023 Xtreme 160R लॉन्च करने वाली है। कंपनी संभावित रूप से नई मोटरसाइकिल के साथ मौजूदा मॉडल वाले 2-वाल्व इंजन की जगह अब 4-वाल्व इंजन देने वाली है।

Image

कंपनी नई बाइक के साथ नया चार-वाल्व इंजन देने वाली है जो मौजूदा 2-वाल्व इंजन से आधुनिक होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Hero Xtreme 160R
  • 14 जून को लॉन्च होगी बाइक
  • नया और आधुनिक इंजन मिला

2023 Hero Xtreme 160R: हीरो मोटोकॉर्प भारत में कल यानी 14 जून को नई एक्सट्रीम 160आर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस बाइक का भारत में मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी से होने वाला है। कंपनी ने अब तक नई बाइक के कई टीजर जारी किए हैं जिनमें बहुत सी जानकारी सामने आ गई है। कंपनी नई बाइक के साथ नया चार-वाल्व इंजन देने वाली है जो मौजूदा 2-वाल्व इंजन से आधुनिक होगा। इसके अलावा 2023 हीरो एक्सट्रीम 160आर के साथ कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे जिससे इसे मौजूदा मॉडल से एडवांस्ड और मुकाबले के हिसाब से तैयार किया जा सके।

फिलहाल 3 वेरिएंट में उपलब्ध

हीरो मौजूदा मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स में बेच रही है जिनमें सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क और स्टेल्थ एडिशन शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.30 लाख तक जाती है। ब्रेकिंग के लिए सिंगल डिस्क में 220 मिमी पेटल डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक दिया गया है। हीरो ने एक्सट्रीम 160आर के इस मॉडल को गियर पोजिशन इंडिकेटर दिया है, इससे पहले ये फीचर बाइक के स्टेल्थ एडिशन के साथ मिलता था।

कितना दमदार है बाइक का इंजन

बाइक के 2022 मॉडल को कोई तकनीकी बदलान नहीं किया गया है और ये पहले जैसे 163 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आई है। ये एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन 15.2 पीएस ताकत और 14 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और कंपनी ने इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इसके अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। हीरो एक्सट्रीम 160आर के साथ 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक के साथ यूएसबी चार्जर भी दिया गया है।

पैसा वसूल फीचर्स वाली बाइक

बाइक के साथ एलसीडी कंसोल दिया गया है जो गियर पोजिशन, फ्यूल गेज, स्पीडोमीटर, टकोमीटर और ओडोमीटर की जानकारी देता है। इसके अलाव डिस्प्ले पर वेलकम मैसेज और ब्राइटनेस सेटिंग दी गई है। हीरो ने बाइक के साथ साइड स्टैंड कटऑफ सेंसर भी दिया है और हजार्ड लाइट्स के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग और एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो सेल टेक्नोलॉजी भी डेवेलप की है जिससे बंपर टू बंपर ट्रैफिक में इंजन को चालू रखता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article