ऑटो न्यूज़

ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, लौटने वाली है Hero की दमदार Karizma बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 12, 2023, 01:30 PM IST

Hero MotoCorp जल्द भारत में ग्राहकों के बीच पॉपुलर रह चुकी Karizma बाइक की वापसी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि New Hero Karizma बाइक को नए इंजन और पहले वाले प्लेटफॉर्म के साथ मार्केट में लाया जाएगा।

Image

इस बाइक का टेस्ट मॉडल हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में वापसी करेगी हीरो करिज्मा
  • जल्द लॉन्च हो सकती है नई बाइक
  • नए इंजन के साथ पहले वाला चेसिस

Iconic Hero Karizma Set To Make Comeback In India: हीरो मोटोकॉर्प मार्केट में अपनी जोरदार बाइक करिज्मा की तैयारी कर ली है जिसके लिए कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर और करिज्मा एक्सएमआर 210 नाम भी ट्रेडमार्क करा लिए हैं। इस बाइक का टेस्ट मॉडल हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कयास लग रहे हैं कि एक्सएमआर कम दमदार वेरिएंट होगा, वहीं एक्सएमआर 210 ज्यादा दमदार इंजन के साथ आएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी साल हीरो की नई जनरेशन करिज्मा भारत में लॉन्च की जाएगी. बताया जा रहा है कि नई करिज्मा पहले वाले चेसी पर तैयार की जा रही है, हालांकि इंजन इसके साथ बिल्कुल नया मिलने वाला है.

नई बाइक को मिलेगा दमदार इंजन

हीरो मोटोकॉर्प की पुरानी करिज्मा जहां 20 बीएचपी ताकत वाले 223 सीसी एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से लैस थी, वहीं नई करिज्मा बाइक के साथ 210 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है. ये इंजन संभवतः 25 बीएचपी क्षमता वाला होगा और 30 एनएम पीक टॉर्क बनाएगा, कंपनी इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दे सकती है. कंपनी ने बाइक के आकार और बाकी फीचर्स की जानकारी अब तक नहीं दी है, हालांकि नई करिज्मा की स्टाइल पिछले मॉडल से मिलती-जुलती होने की संभावना है.

बिक्री घटने से बंद हुई थी बिक्री

भारतीय मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प की सबसे पॉपुलर बाइक्स में एक करिज्मा एक समय मार्केट में अपना दबदबा बना चुकी थी. कंपनी ने 2014 में बाइक का अपडेटेड मॉडल भी लॉन्च किया था, हालांकि इस जनरेशन की बाइक को ग्राहकों की उतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली और बिक्री में लगातार कमी आने के बाद आखिरकार इसे मार्केट से हटा लिया गया. अब इस आईकॉनिक नाम और नई जनरेशन के साथ कंपनी दोबारा भारत में करिज्मा का करिश्मा देखने की उम्मीद लेकर आगे बढ़ रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article