ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च को तैयार है हार्ली-डेविडसन की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, पढ़ें सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 25, 2023, 04:10 PM IST

Harley-Davidson और Hero MotoCorp की साझेदारी के बाद पहली मोटरसाइकिल X 440 से पर्दा हटा लिया गया है। दिखने में नई बाइक काफी खूबसूरत है और कंपनी आकर्षक कीमत पर भारतीय मार्केट में इसे पेश करने को तैयार है।

Image

पहली झलक में ये कुछ रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की याद दिलाती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हार्ली-डेविडसन एक्स 440 से हटा पर्दा
  • स्टाइल और डिजाइन में जोरदार बाइक
  • 4 जुलाई को लॉन्च की जाएगी एक्स 440

Harley-Davidson X 440: हार्ली-डेविडसन ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी के बाद पहली मोटरसाइकिल से पर्दा हटा लिया है जिसका नाम एक्स 440 है। दोनों कंपनियों द्वारा मिलकर तैयार की गई ये नई मोटरसाइकिल 4 जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च की जाएगी। हार्ली-डेविडसन एक्स 440 एक पुराने अंदाज की रोड्सटर बाइक है जो स्टाइल और डिजाइन के मामले में बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। पहली झलक में ये कुछ रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की याद दिलाती है। इसके साथ गोल एलईडी हेडलाइट, गोल रियर व्यू मिरर्स और इसी शेप का इंस्ट्रूमेंट पॉड दिया गया है। यहां ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा मल्टीफंक्शनल स्विचगियर भी ग्राहकों को मिलेगा।

कितना दमदार है इंजन

हार्ली-डेविडसन ने एक्स 440 के साथ 440 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो ऑयल-कूल्उ है और बेहतरीन परफॉर्मेंस बाइक को देगा। पावर और टॉर्क की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, ये जानकारी लॉन्च के समय कंपनी मुहैया कराएगी। नई बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होने का अनुमान है। ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहियों में डिस्क के अलावा बाइक को डुअल-चैनल एबीएस दिया जाएगा। 18-इंच का अगला और 17-इंच का पिछला अलॉय व्हील बाइक को काफी अच्छा लुक दे रहे हैं।

कितनी होगी बाइक की कीमत

हार्ली-डेविडसन भारतीय मार्केट और मुकाबले को देखते हुए नई एक्स 440 को आकर्षक कीमत पर लॉन्च करने वाली है। हमारा अनुमान है कि नई बाइक की कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच हो सकती है। देश में नई एक्स 440 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड और होंडा 350 रेंज जैसी अन्य कई बाइक्स से होने वाला है। ये संभवतः हार्ली-डेविडसन द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली अब तक की सबसे सस्ती बाइक होगी। बजट में आने हार्ली-डेविडसन की इस बाइक को काफी सारे ग्राहक खरीदना चाहेंगे ऐसी कंपनी को उम्मीद है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article