ऑटो न्यूज़

ये आग कब बुझेगी... फिर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में धमाका, 7 साल के बच्चे की जान गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:46 PM IST

इलेक्ट्रिक स्कूटर में या इसकी बैटरी में आग लगने अथवा धमाके से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र में पालघर के वसइ इलाके में घर में चार्ज हो रही ईवी बैटरी के धमाके से एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई है.

Image

लंबे समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर और अन्य कई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर से गई एक और जान
  • घर में चार्ज हो रही बैटरी में हुआ धमाका
  • आग लगने की वजह से बच्चे की मौत

Electric Scooter Fire: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने के चलते 8 लोगों की जान गंवाने वाली घटना को 1 महीना भी पूरा नहीं हुआ है और अब मुंबई से एक और बुरी खबर सामने आई है. इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग जाने की वजह से महाराष्ट्र में पालघर के पवइ में सात साल के एक बच्चे की जान चली गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक की पहचान शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है जो दूसरी कक्षा का छात्र था. 23 सितंबर घर में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में धमाका हुआ जिससे टेलिविजन में आग लग गई. इससे पूरे घर में आग फैल गई. घटना के समय बच्चा अपनी मां के साथ सो रहा था.

जयपुर से असेंबल कराया था इलेक्ट्रिक स्कूटर

ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि शब्बीर के पिता ने जयपुर से एक इलेक्ट्रि्रक स्कूटर असेंबल कराया था और उसकी बैटरी लिविंग रूम में चार्ज पर लगाई थी. पुलिस की मानें तो चार्ज पर लगी बैटरी में ज्यादा गर्मी की वजह से धमाहा हुआ. तेलंगाना में जेमोपाई इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लगने की वजह से भी 8 लोगों ने अपनी जांन गंवा दी और इस घटना को अभी महीना भर भी नहीं हुआ है.

क्या कहता है मंत्रालय का नियम

बीते लंबे समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर और अन्य कई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले अब 10 बार सोचने लगे हैं. हालांकि बिक्री के आंकड़े अलग बात बताते हैं, लेकिन इन घटनाओं से बिक्री का आंकड़ा निश्चित तौर पर कई गुना कम हो रहा है. यही वजह है कि सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने इलेक्ट्रि्रक वाहन निर्माताओं के लिए 1 सितंबर से नए नियम लागू कर दिए हैं. इसमें ईवी बैटरी की सुरक्षा के लिए कड़ा रवैया अपनाया जा रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article