Superfast Battery For EVs: टाटा मोटर्स ने हाल में 1 लाख इलेक्ट्रिक कारें भारतीय मार्केट में बेचने का आंकड़ा छुआ है, ये देश में फिलहाल किसी भी वाहन निर्माता द्वारा सबसे बड़ा नंबर है। जहां नैक्सॉन ईवी की बंपर बिक्री पहले से जारी है, वहीं टिआगो ईवी ने सस्ती ईवी खरीदने की चाह रखने वालों के दायरे में इलेक्ट्रिक कार आ चुकी है। टाटा नैक्सॉन, टिआगो और टिगोर ईवी कंपनी की स्टेज 1 पॉलिसी के अंदर आती हैं, वहीं अब कंपनी स्टेज 2 और स्टेज 3 की इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लाने वाली है। ये ईवी महंगी जरूर होंगी, लेकिन इनके साथ जोरदार और सुपर फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी से लैस होंगी।
सुपरफास्ट चार्जिंग वाली बैटरी
चीन की सीएटीएल ने हाल में सुपरफास्ट बैटरी बनाई है जो तकनीक जल्द भारत में भी पेश की जा सकती है। टाटा मोटर्स के साथ बाकी वाहन निर्माता भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों में इसी तरह की तकनीक पेश कर सकते हैं। बता दें कि सीएटीएल ने जोरदार बैटरी बनाई है जो सिर्फ 10 मिनट में ही 400 किमी तक चलने की लिए चार्ज हो जाती है। इसका नाम शेंजिंग है जो लिथियम-आयन फास्फेट बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 700 किमी तक रेंज कार को देती है।
चाय खत्म होने तक चार्ज
इस चार्जिंग स्पीड के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का माहौल ही भारत में बदलने वाला है। यानी फुल चार्ज करने पर ईवी को पहले 700 किमी से ज्यादा चलाएं, फिर अपनी चाय खत्म होने तक का इंतजार करें, इतनी सी देर में आपकी कार अगले 400 किमी तक चलने के लिए तैयार होगी। निश्चित तौर पर 700 किमी चलते समय आप कई जगह रुकेंगे, ऐसे में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग को लेकर टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि फिलहाल ये तकनीक चीन में पेश हुई है जिसे भारत आने में कुछ समय लग सकता है।
