ऑटो न्यूज़

पहली कार खरीदने का है सपना? शोरूम जाने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें

First Time Car Buyer Guide: अपनी पहली कार की चाबी हाथ में लेना हर किसी के लिए एक बेहद खास एहसास होता है। लेकिन, उत्साह और शोरूम की चमक-धमक में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका अहसास उन्हें बाद में ईएमआई (EMI) भरते समय या सर्विसिंग के दौरान होता है।

Image

पहली बार कार खरीद रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान (Photo: AI Generated)

First Time Car Buyer Guide: पहली कार खरीदना हर किसी के लिए खास अनुभव होता है। लेकिन उत्साह में कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर लंबे समय तक बजट पर पड़ता है। अगर आप भी पहली बार कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। कार खरीदारी को लेकर पांच ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है-

बजट और कुल खर्च का सही अंदाजा

केवल कार की एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं, बल्कि रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, रोड टैक्स और एक्सेसरीज का खर्च भी जोड़ें। इसके अलावा हर महीने का फ्यूल, सर्विस और मेंटेनेंस खर्च भी आपके बजट में फिट होना चाहिए। अपनी आय के अनुसार EMI तय करें, ताकि भविष्य में आर्थिक दबाव न बने।

जरूरत के हिसाब से कार

कार खरीदने से पहले यह तय करें कि आपकी जरूरत क्या है। अगर शहर में रोजाना आना-जाना है तो छोटी हैचबैक बेहतर रहेगी। परिवार बड़ा है और लंबी यात्राएं करनी हैं तो SUV या सेडान पर विचार कर सकते हैं। सिर्फ दिखावे के बजाय उपयोगिता को प्राथमिकता दें।

पेट्रोल, डीजल, CNG या इलेक्ट्रिक?

आजकल कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग कम है तो पेट्रोल कार सही हो सकती है। ज्यादा माइलेज के लिए CNG अच्छा विकल्प है। वहीं, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक कार भी सोच सकते हैं। लेकिन पहले अपने शहर में फ्यूल और चार्जिंग सुविधाओं की उपलब्धता जरूर जांचें।

सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज न करें

एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और मजबूत बॉडी जैसी सेफ्टी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। कम कीमत के चक्कर में बेस मॉडल लेने से बचें, अगर उसमें जरूरी सुरक्षा फीचर न हों। आपकी और परिवार की सुरक्षा सबसे अहम है।

टेस्ट ड्राइव और तुलना

कार खरीदने से पहले कम से कम दो-तीन मॉडल की टेस्ट ड्राइव लें। इससे आपको ड्राइविंग कम्फर्ट, पिकअप और ब्रेकिंग का सही अंदाजा होगा। साथ ही अलग-अलग डीलर्स के ऑफर और फाइनेंस विकल्पों की तुलना करें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article