हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय SUV, Venue की दूसरी पीढ़ी को नवंबर में लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया है। कंपनी ने आज इसके पहले ही टीजर शेयर किए थे और अब आगामी SUV की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक इसे डीलरशिप या ह्यूंडई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। यह नई जेनरेशन अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आती है।
New Gen Hyundai Venue- एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव
नई Hyundai Venue का फ्रंट एंड पूरी तरह से नया डिजाइन पेश करता है। बोनट पर LED स्ट्रिप और हेडलैम्प यूनिट के किनारे डेलाइट रनिंग लाइट्स (DRLs) लगाए गए हैं। इसके अलावा, इसमें नया प्रमुख ग्रिल भी शामिल है, जो SUV के लुक को पूरी तरह से नया और आधुनिक बनाता है।
इसके आगे के बम्पर के नीचे स्किड प्लेट्स और नए फंक्शनल रूफ रेल दिए गए हैं।
रियर डिजाइन में LED टेललाइट्स के साथ ब्लैक पैनल और नए एलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके अलावा, ग्लास पर Venue का नया एम्बलम भी लगाया गया है। नई Venue अब 48 mm लंबी और 30 mm चौड़ी है। इसकी लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1800 mm और ऊंचाई 1665 mm है, जबकि व्हीलबेस 2520 mm है। SUV में 16-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
New Gen Hyundai Venue- इंटीरियर और फीचर्स
नई Venue का केबिन डुअल-टोन (डार्क नेवी & डव ग्रे) में है और इसमें कॉफी-टेबल स्टाइल सेंट्रल कंसोल के साथ एम्बियंट लाइटिंग (Moon White) दी गई है। सीटें डुअल-टोन लेदर की हैं। स्टीयरिंग व्हील का नया D-कट डिजाइन और टेराजो-टेक्सचर्ड क्रैश पैड गार्निश शामिल है। इसमें डुअल 12.3-इंच + 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले है, जो इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों का काम करता है। केबिन में रियर विंडो सनशेड, प्रीमियम लेदर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 2-स्टेप रियर सीट रेक्लाइनिंग, और रियर AC वेंट्स भी शामिल हैं।
New Gen Hyundai Venue इंजन और वेरिएंट विकल्प
नई Hyundai Venue में तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं:
Kappa 1.2-लीटर MPi पेट्रोल
Kappa 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल
1.5-लीटर CRDi डीजल
इसके साथ तीन ट्रांसमिशन विकल्प हैं: मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच (DCT)। पेट्रोल वेरिएंट्स में HX2, HX4, HX5, HX6, HX6T, HX8 और HX10 शामिल हैं, जबकि डीजल वेरिएंट्स में HX2, HX5, HX7 और HX10 उपलब्ध हैं।
