ऑटो न्यूज़

फीका पड़ेगा ऑटो एक्सपो 2023 का रंग, ये सभी दिग्गज कंपनियां नहीं लेंगी हिस्सा!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:25 PM IST

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी 2023 के बीच होने वाले ऑटो एक्सपो में कई नामी गिरामी कंपनियां हिस्सा नहीं लेने वाली हैं. इन वाहन निर्माताओं की फेहरिस्त में महिंद्रा से लेकर फोक्सवैगन तक कंपनियां शामिल हैं.

Image

इस खबर में हम उन कंपनियों के बारे में आपको बता रहे हैं जो ऑटो एक्सपो 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फीका रहेगा ऑटो एक्सपो 2023 का रंग
  • कई दिग्गज कंपनियां नहीं लेंगी हिस्सा
  • महिंद्रा और रॉयल एनफील्ड इनमें शामिल

Auto Expo 2023: कोविड 19 महामारी के बाद भारतीय ऑटोे जगत का सबसे बड़ा मेला ऑटो एक्सपो 2023 जल्द आयोजित होने जा रहा है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाला ये आयोजन 13 से 18 जनवरी के बीच होने वाला है. ऑटो एक्सपो के 2023 एडिशन में जहां मारुति सुजुकी, ह्यून्दे मोटर, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोसकर मोटर, एमजी मोटर इंडिया और किआ इंडिया जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेने वाली हैं, वहीं कई सारे पवेलियन ऐसे होंगे जो इस एक्सपो में खाली रहने वाले हैं. इस खबर में हम उन कंपनियों के बारे में आपको बता रहे हैं जो ऑटो एक्सपो 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं.

कार कंपनियां जो होंगी नदारद

महिंद्रा एंड महिंद्रा

फोक्सवैगन

स्कोडा

होंडा कार्स इंडिया

रेनॉ इंडिया

निसान इंडिया

इसुजु

मर्सिडीज-बेंज

बीएमडब्ल्यू

सिट्रॉएन

ऑडी

जगुआर

लैंड रोवर

फोर्स मोटर्स

जीप

मिनी

टू-व्हीलर निर्माता जो संभवतः नहीं लेंगे हिस्सा

हीरो मोटोकॉर्प

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया

रॉयल एनफील्ड

बजाज ऑटो

टीवीएस मोटर कंपनी

केटीएम

कंपनियों से बात कर रहा सायम

वाहन निर्माता कंपनियों को ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेना काफी महंगा पड़ता है, इसमें लॉजिस्टिक्स से लेकर वाहनों का इंपोर्ट और बोडिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप तक शामिल हैं. बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के एक अधिकारी की मानें तो ग्रेटर नोएडा में वाहनों के लिए उपयुक्त जनता भी नहीं आती है. हालांकि इस इवेंट को पहले की तरह बड़ा बनाए रखने के लिए सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर यानी सायम कई कंपनियों से ऑटो एक्सपो 2023 में हिस्सा लेने पर बातचीत कर रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article