ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में इस कंपनी ने की कटौती, 10,000 रुपये कम हुआ दाम

क्या आप भी हाल-फिलहाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। हाल ही में एम्पेयर ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कटौती की है। भारत में कंपनी के कुल 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड मौजूद हैं और कंपनी ने मैग्नस EX और LT स्कूटर्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की है।

Image

इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में इस कंपनी ने की कटौती

Photo : Times Now Digital

Electric Scooters: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर्स की पसंद में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड एम्पेयर ने अपने इलेक्ट्रिक कोटर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। भारत में एम्पेयर 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड्स बेचता है। एम्पेयर ने अपने मैग्नस और रियो ली प्लस स्कूटर्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है।

किस स्कूटर पर कितना डिस्काउंट

भारत में मैग्नस इलेक्ट्रिक स्कूटर दो, EX और LT, वेरिएंट्स में बेचा जाता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपना नया और दमदार नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया था, लेकिन नेक्सस की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रियो-ली प्लस, एम्पेयर का एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है और पहले इसकी कीमत 69,900 रुपये हुआ करती थी। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है जिसके बाद इस स्कूटर की कीमत 59,900 रुपये हो गई है। इसी तरह मैग्नस इलेक्ट्रिक स्कूटर के EX और LT वेरिएंट की कीमतें भी अब 94,900 रुपये और 84,900 रुपये हो गई हैं। जबकि पहले मैग्नस EX की कीमत 1,04,000 रुपये तो मैग्नस LT की कीमत 93,900 रुपये हुआ करती थी। इस तरह कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत में 9000-10,000 रुपये तक की बड़ी कटौती की है।

किस स्कूटर में कितनी है ताकत

रियो-ली प्लस में आपको 1.3 किलोवाट की बैटरी देखने को मिलती है और एक बार चार्ज होने पर यह स्कूटर 70 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। दूसरी तरफ मैग्नस EX में 1200 वाट की बैटरी मिलती है और एक बार चार्ज करने पर यह 80-100 किलोमीटर तक की रेंज देता है और इस स्कूटर की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं मैग्नस LT 80 किलोमीटर तक की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article