ऑटो न्यूज़

नई TVS Apache RTX एडवेंचर बाइक से हटा पर्दा, मिला नया इंजन और बहुत कुछ

TVS Apache RTX ADV Breaks Cover: दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो चुके ऑटो एक्सपो 2025 में टीवीएस ने नई अपाचे आरटीएक्स एडीवी शोकेस कर दी है जो दिखने में बहुत दमदार लग रही है। इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है।

Image

इस मोटरसाइकिल के साथ TVS देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई टीवीएस एडवेंचर बाइक से हटा पर्दा
  • ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुई अपाचे
  • दिखने में जोरदार है आरटीएक्स एडवेंचर

TVS Apache RTX ADV Breaks Cover: भारत में ग्राहक लंबे समय से टीवीएस की अपाचे एडवेंचर बाइक का इंतजार कर रहे हैं और अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल से पर्दा हटा लिया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो चुके ऑटो एक्सपो 2025 में टीवीएस ने नई अपाचे आरटीएक्स एडीवी शोकेस कर दी है जो दिखने में बहुत दमदार लग रही है। इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी देश के एक पॉपुलर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। यहां इस समय रॉयल एनफील्ड हिमालयन, सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स और हीरो एक्सपल्स का दबदबा बना हुआ है।

दिखने में तगड़ी बाइक

टीवीएस मोटर कंपनी ने नई अपाचे आरटीएक्स को स्मार्ट लुक दिया है। इसके साथ सेमी फेयर्ड बॉडीवर्क दिया गया है और अगले हिस्से में सुनहरे यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं। यहां आटो एक्सपो 2025 में जो मॉडल पेश किया गया है वो खूब सारी एक्सेसरीज से लोडेड है, ऐसे में इसका स्टैंडर्ड मॉडल लुक के मामले में निश्चित ही इससे कुछ हल्का होगा। इसके अगले हिस्से में बड़ा विंडस्क्रीन, डुअल टोन कलर, अच्छे लुक वाला फ्यूल टैंक, एलईडी लाइटिंग और अंडरबेली पैन दिए गए हैं।

कितनी दमदार है बाइक

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स एडवेंचर के साथ नया आरटी-एक्सडी4 इंजन दिया गया है। ये 300 का नया लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 34 बीएचपी ताकत और 28.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही आरटीएक्स एडीवी इस ब्रांड की पहली मोटरसाइकिल बन गई है जिसे ये नया इंजन दिया गया है। पिछले साल मोटोसोल 2024 इवेंट में इस बाइक से पर्दा हटाया गया था जो राइड बाय वायर तकनीक पर काम करती है। कंपनी ने नए और दमदार इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article