ऑटो न्यूज़

Royal Enfield का नया गुरिल्ला लॉन्च होने को तैयार, कंपनी ने जारी किया नया टीजर

All New Royal Enfield Guerrilla Teased: रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द भारत में नई गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है और ताजा जानकारी के अनुसार इसे 17 जुलाई को मार्केट में उतारा जाएगा। इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी।

Image

17 जुलाई 2024 को ये बाइक भारत में लॉन्च की जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का टीजर
  • देश में जल्द लॉन्च होगी मोटरसाइकिल
  • 17 जुलाई को शुरू होने वाली है बिक्री

All New Royal Enfield Guerrilla Teased: रॉयल एनफील्ड माने वाले कुछ महीनों में कई नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है जिनमें से एक गुरिल्ला 450 है। कंपनी की ये नई मोटरसाइकिल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है और अब इसका नया टीजर भी जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 जुलाई 2024 को ये बाइक भारत में लॉन्च की जाएगी, इससे पहले ये डीलरशिप पहुंचना भी शुरू हो गई है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 दिखने में पूरी तरह स्क्रैंबलर जैसी है जिसमें हिमालयन के पुर्जे लगाए गए हैं। हालांकि कई सारे पुर्जे यहां नए भी दिखाई दे रहे हैं।

कितनी खास है नई गुरिल्ला 450

हाल में नजर आई बाइक चटक पीले रंग वाली है जिसमें ये खूब जंच भी रही है। इसके अलावा कंपनी की बाकी सारी बाइक्स के मुकाबले गुरिल्ला का डिजाइन भी काफी अलग है। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को सड़क के साथ ऑफरोडिंग के हिसाब से तैयार किया है। यानी शहरी इलाकों के अलावा आप इसे पहाड़ों और कच्चे रास्तों पर भी आसानी से भगा सकते हैं। हालांकि कंपनी की बाकी मोटरसाइकिल के अलावा स्क्रैम 411 और हिमालयन की तरह ये भी साइज में पतली, लेकिन दमदार बाइक है।

कितना दमदार होगा इंजन

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के साथ शेरपा वाला 450 सीसी इंजन दिया जाएगा। ये लिक्विड कूल्ड इंजन 40 बीएचपी ताकत और 40 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड गियबॉक्स दिया है। इसके अलावा नई बाइक के साथ टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा जो फोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स से लोडेड है। भारतीय मार्केट में मुकाबले पर नजर डालें तो इसकी टक्कर हार्ली-डेविडसन 440एक्स, हीरो मैवरिक 440 और ट्रायम्फ स्पीड 400 से होने वाली है। हमारा मानना है कि भारतीय जनता की पसंद के हिसाब से कंपनी इसकी कीमत बहुत आकर्षक रखने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article