ऑटो न्यूज़

इन दो महानगरों में आगे बढ़ी Honda Activa e की डिलीवरी, बड़ा टार्गेट लेकर चल रही कंपनी

New Honda Activa e Delivery Pushed: होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया ने कहा था कि फरवरी 2025 से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। अब कंपनी ने इस समय को भारत के दो महानगरों में आगे बढ़ा दिया है। होंडा एक्टिवा ई के लिए स्वैपेबल बैटरी स्टेशन दिल्ली और मुंबई में अप्रैल 2025 से पहले नहीं लग पाएंगे।

Image

कंपनी मार्च 2026 तक देशभर में 500 से ज्यादा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शुरू करने का टार्गेट लेकर चल रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एक्टिवा ई की डिलीवरी आगे बढ़ी
  • दिल्ली और मुंबई में अप्रैल से शुरू होगी
  • 2026 तक 500 बैटरी स्टेशन का टार्गेट

New Honda Activa e Delivery Pushed: बिल्कुल नई एक्टिवा ई से पर्दा हटाने के बाद होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया ने कहा था कि फरवरी 2025 से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। अब कंपनी ने इस समय को भारत के दो महानगरों में आगे बढ़ा दिया है। होंडा एक्टिवा ई के लिए स्वैपेबल बैटरी स्टेशन दिल्ली और मुंबई में अप्रैल 2025 से पहले नहीं लग पाएंगे। होंडा एक्टिवा ई और क्यूसी1 सामान्य होंडा टू-व्हीलर्स की डीलरशिप पर नहीं, बल्कि होंडा बिगविंग आउटलेट पर मिलेगी। कंपनी मार्च 2026 तक देशभर में 500 से ज्यादा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शुरू करने का टार्गेट लेकर चल रही है।

कीमत पर निर्भर करता है

होंडा टू व्हीलर्स ने ग्राहकों को लंबा इंतजार कराने के बाद अब नई एक्टिवा ई से भारत में पर्दा हटा दिया है। ये एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है बूंद भर पेट्रोल नहीं पीता। मुकाबले के हिसाब से होंडा ने इसकी कीमत लुभाने वाली रखेगी, इससे एक्टिवा आईसीई की तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर भी तेजी से मार्केट में पकड़ बना पाएगा। जनवरी 2025 से इसकी बिक्री शुरू होने वाली है और इसे कई पड़ावों में बेचा जाएगा। फरवरी से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। कंपनी ने पहले साल प्रोडक्शन का टार्गेट 1 लाख यूनिट रखा है।

स्वैपेबल बैटरी पैक मिला

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई एक्टिवा ई को स्वैपेबल बैटरी पैक दिया है जो आसानी से और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ दो बैटरी मिली हैं जिसमें हर एक 1.5 किलोवाट आर क्षमता वाला है। ये बैटरी पैक 6 किलोवाट पावर और 22 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सिंगल चार्ज में 102 किमी रेंज

इसे फुल पैसा वसूल ई-स्कूटर बनाया गया है जो बूट स्पेस की जगह स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 102 किमी तक चलाया जा सकता है। 7.3 सेकंड में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

होंडा एक्टिवा ई के फीचर्स

होंडा टू-व्हीलर्स ने एक्टिवा ई के साथ 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले, होंडा की रोडसिंक डुओ कनेक्टिविटी ऐप। इसमें राइडर को फुल मैप नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा एक दिलचस्प फीचर और मिला है जिसमें स्कूटर चलाते समय आप किसी को भी कॉल लगा सकते हैं। लेकिन फीचर्स अभी बाकी हैं।

स्मार्ट सिक्योरिटी र्फीचर्स

होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्मार्ट कायफोब सिस्टम दिया है, ये सिस्टम कंपनी ने एक्टिवा और डियो के साथ भी दिया है। इससे आधुनिक सिक्योरिटी फंक्शन स्कूटर को मिलते हैं, यहां रिमोट लॉक/अनलॉक, कीलेस स्टार्ट, जियो फेंसिंग और यूजर प्रोटेक्शन के कई फीचर्स मिले हैं।

कई पड़ावों में बिकेगी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया नए एक्टिवा ई को कई पड़ावों में बेचने वाली है। पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। इसके बाद छोटे शहरों में भी डिमांड के हिसाब से इसकी बिक्री शुरू होगी। इसी मांग के आधार पर कंपनी प्रोडक्शन भी बढ़ाएगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article