क्रिकेट

ENG vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा कार्डिफ में पिच का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। जानिए दूसरे मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और कार्डिफ के मौसम का हाल?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट

कार्डिफ: भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 16 जुलाई, 2026 को कार्डिफ में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 6 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का कार्डिफ में खेला जाने वाला मुकाबला मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाला मुकाबला बन गया है। सीरीज को जीवित रखने के लिए इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जीत हासिल करने जरूरी है। लेकिन टी20 सीरीज में 0-4 के अंतर से हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। आइए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहेगा कार्डिफ की पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी पिच

सोफिया गार्डन्स की पिच में अक्सर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में विकेट हासिल करने का मौका मिलता है। कार्डिफ के वनडे इतिहास पर नजर डालें तो यहां पहले गेंदबाजी करने का निर्णय फायदेमंद रहा है, पिछले दशक में यहां खेले गए 12 मैचों में से आठ मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। ब्रिटेन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और हीटवेव की वजह से आउटफील्ड के तेज रहने की उम्मीद है। ऐसे में मैदान पर रन जमकर बन सकते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 223 रन और दूसरी पारी में 209 रन रहा है। सोफिया गार्डन्स में पहली पारी में सबसे ज्यादा 386 रन 6 विकेट के नुकसान पर बने हैं। जो इंग्लैंड ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे। वहीं साल 2019 में ही अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 125 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में अच्छी गेंदबाजी ही मैच का परिणाम तय करेगी। दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार हैं। इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय क्रिकेट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article