अध्यात्म

आज किस रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा, यहां जानिए अपनी राशि से

Aaj Ka Shubh Rang 16 July 2026 : 16 जुलाई के दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसकी जानकारी आप यहां से कर सकते हैं।

Image

16 जुलाई का शुभ अंक

Aaj Ka Shubh Rang 16 July 2026 : 16 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इस दिन गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य व बुध मिथुन राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग चुनकर कपड़े पहन सकते हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग शुभ रंग बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि आज किस राशि के जातकों को कौन-सा रंग पहनना चाहिए।

मेष राशि का शुभ रंग

आज नारंगी और लाल रंग आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि करेंगे। जॉब, महत्वपूर्ण कार्यों और धार्मिक कार्यों में इन रंगों का प्रयोग शुभ रहेगा।

वृषभ राशि का शुभ रंग

हरा रंग आर्थिक मामलों और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता देगा, जबकि सफेद रंग मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता बनाए रखेगा।

मिथुन राशि का शुभ रंग

हरा रंग करियर और बिजनेस में सफलता का संकेत देता है। नीला रंग निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

कर्क राशि का शुभ रंग

आज हरा रंग नई शुरुआत और उन्नति का प्रतीक रहेगा। पीला रंग गुरु की कृपा प्राप्त कराने वाला माना गया है और भाग्य को मजबूत करेगा।

सिंह राशि का शुभ रंग

लाल रंग साहस और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएगा, जबकि सफेद रंग मानसिक तनाव कम कर रिश्तों में संतुलन बनाए रखेगा।

कन्या राशि का शुभ रंग

नीला रंग कार्यक्षेत्र में स्थिरता देगा। बैंगनी रंग आध्यात्मिक उन्नति और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देगा।

तुला राशि का शुभ रंग

सफेद रंग मन को शांत रखेगा और बैंगनी रंग निर्णय लेने की क्षमता तथा आत्मबल को मजबूत करेगा।

वृश्चिक राशि का शुभ रंग

नीला रंग आत्मविश्वास बढ़ाएगा, जबकि आसमानी रंग मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।

धनु राशि का शुभ रंग

पीला रंग गुरु का प्रिय रंग माना जाता है, जो ज्ञान, भाग्य और सफलता का प्रतीक है। सफेद रंग मन की शुद्धता बनाए रखेगा।

मकर राशि का शुभ रंग

हरा रंग आर्थिक प्रगति और करियर में लाभ देगा। आसमानी रंग तनाव कम कर सकारात्मक सोच विकसित करेगा।

कुंभ राशि का शुभ रंग

सफेद रंग शांति और धैर्य प्रदान करेगा। आसमानी रंग कार्यक्षेत्र में संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

मीन राशि का शुभ रंग

नारंगी रंग उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करेगा। लाल रंग साहस, सफलता और सकारात्मक परिणाम दिलाने में सहायक रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article